फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   jupiter moon conjuction in mithun rashi and make gajkesari rajyog these zodiac sign

गुरु-चंद्रमा युति से इन तीन राशि वालों के जीवन में दिख सकता है सकारात्मक बदलाव

Wed, 15 Apr 2026 03:35 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 15 Apr 2026 03:35 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और गुरु किसी एक राशि में युति करते हैं गजकेसरी योग का निर्माण होता है। यह राजयोग 21 अप्रैल को बनेगा। 

विज्ञापन
jupiter moon conjuction in mithun rashi and make gajkesari rajyog these zodiac sign
gajkesari rajyog 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चंद्रमा चलते हैं, जो हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा मन के कारक होते हैं। इसके अलावा यह माता, भावनाओं और मानसिक शांति के भी कारक ग्रह होते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता है। चंद्रमा इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 21 अपैल को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में पहले से ही भाग्य का कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 
विज्ञापन


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा संकेत हैं। गुरु-चंद्रमा की युति आपके दशम भाव में बन रही है। ऐसे में करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नई नौकरी के मिलने के योग हैं। व्यापार के लिहाज से आने वाला दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितरों की बरसेगी कृपा और दोष होंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से बहुत ही लाभकारी संकेत हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति में धन का संचय हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और उच्च आधिकारियों संग बेहतर सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल हो सकता है। 
 

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। आपके मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। इस दौरान छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ हासिल हो सकता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed