फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Jitiya Vrat 2024 Upay in hindi remedies to get good luck of your child

Jitiya Vrat 2024 Upay: जितिया व्रत के दौरान करें ये अचूक उपाय, संतान को मिलेगा शुभ फल

Wed, 25 Sep 2024 12:50 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

जितिया व्रत में माताएं अपनी संतानों के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे भविष्य और लंबी आयु की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी संतान को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय...

विज्ञापन
Jitiya Vrat 2024 Upay in hindi remedies to get good luck of your child
Jitiya Vrat 2024 Upay - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Jitiya Vrat 2024 Upay: जीवित्पुत्रिका व्रत को जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह बेहद महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक है। जितिया व्रत में माताएं अपनी संतानों के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे भविष्य और लंबी आयु की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन माताएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत रखा जाता है। इस बार माताओं ने जितिया व्रत 25 सितंबर 2024 यानी आज रखा है।

विज्ञापन


इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि जितिया व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण आपकी संतान की सदैव रक्षा करते हैं और संतान से जुड़ी आपकी सभी तरह की समस्या दूर हो जाती हैं। जितिया के दिन कुछ उपाय करने से भी आपकी संतान को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय...
विज्ञापन


जितिया व्रत के उपाय

  • जितिया व्रत के दिन आपको एक लाल कपड़े को सरसों के तेल में भिगोकर नारियल पर बांधना है। इसके बाद नारियल को जीमूतवाहन भगवान को अर्पित करें और पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इस दौरान आपको संतान की उन्नति की प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जितिया व्रत के मौके पर अपनी संतान को लाल या पीले रंग का धागा बांधें। इसके बाद 11 आटे की लोइयां लें और हर एक लोई में तिल और लौंग को मिला दें। ऐसा करने से संतान के करियर में आ रही नकारात्मकता दूर हो सकती है।
  • जितिया व्रत के दिन आपको एक कपड़े में इलायची, पान-सुपारी और अक्षत (चावल) को बांध लेना है। इसके बाद उस कपड़े को कलावे से बांधकर 16 गांठ लगा दें और आखिर में उस कपड़े को बांस के पेड़ से बांध दें। बांस का पेड़ न हो तो आप इसे बरगद के पेड़ से भी बांध सकते हैं। ऐसा करने से संतान के जीवन की सभी नकारात्मकता दूर चली जाती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त
जितिया व्रत में भी छठ पूजा की तरह नहाय-खाय और खरना की परंपरा होती है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस साल जितिया व्रत पूजन का समय शाम के चौघड़िया शुभ मुहूर्त यानी शाम 04 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed