{"_id":"5b978dc3867a55019f2c83dc","slug":"hartalika-teej-vrat-2018-teej-pooja-vidhi-and-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज आज, महिलाएं भूलकर भी व्रत में न करें ये 5 गलती","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
हरतालिका तीज आज, महिलाएं भूलकर भी व्रत में न करें ये 5 गलती
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
हरतालिका तीज 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार यह 12 सितंबर को है। इस व्रत को कई इलाकों में तीजा भी कहते हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए इस व्रत रखती है वहीं अविवाहित लड़कियां भीअच्छे वर की कामना के लिए भी इस व्रत को रखती है।
विज्ञापन
व्रत कथा
शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था, इसलिए इस व्रत का महत्व है। पार्वती जी के तप और आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
विज्ञापन
व्रत विधि
-हरतालिका तीज में महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती है और व्रत के अगले दिन जल ग्रहण करती है। हरितालिका व्रत के दिन रात को महिलाएं जागती है और भजन-कीर्तन करती है।
विज्ञापन
-तीज के दिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पीए रहती है। इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है।
इस व्रत में सुहाग की डिब्बी में सुहाग की सभी चीजों को रखकर माता पार्वती को अर्पित करना चाहिए वहीं शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है।
हरतालिका तीज पर महिलाएं ना ये गलतियां
- हरतालिका तीज व्रत और पूजन करने वाली महिलाओ को इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए।
- तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में सोना नहीं चाहिए। महिलाओं को रात भर ईश्वर का ध्यान और भजन करना चाहिए।
- तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए।
- तीज का उपवास रखने वाली महिलाओं को इस दिन दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को भूलकर भी पति से विवाद नहीं करना चाहिए।