फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   hariyali teej today know the importance of hariyali teej for women

हरियाली तीज आज, जानिए क्यों यह व्रत है महिलाओं के लिए इतना खास

Mon, 13 Aug 2018 12:53 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
hariyali teej today know the importance of hariyali teej for women

आज देश में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर बार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब और उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है आज के दिन भगवान शिव देवी पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। शिव जी के वरदान से देवी पार्वती के मन में इतना खुशी छाई वह खुशी से झूम उठीं तब से हर सावन महीने की शुक्ल तृतीया को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


यह व्रत महिलाएं अपने लिए शिव और पार्वती जैसी पति-पत्नी के रूप में कामना करने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन नव विवाहिता अपने मायके आती हैं और अपने साथ नए कपड़े और मिठाइयां लाती हैं जिसे सिंधारा के नाम से जाना जाता है। इस पर्व में महिलाएं मेहंदी लगाकर श्रृंगार कर और हरी-चूड़ियां पहनकर झूला झूलती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं मिट्टी से मां पार्वती और शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा करती हैं फिर पूजा के बाद इन मूर्तियों को किसी नदी में प्रवाहित कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed