फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Happy Diwali 2023 Gomati Chakra Benefits and Upay for Diwali Know Gomati Chakra Kya Hai and its Benefits

Happy Diwali 2023: दीपावली पर आज गोमती चक्र से जुड़े करें यह सरल उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Sun, 12 Nov 2023 08:39 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Nov 2023 08:39 AM IST
सार

मान्यता है कि दीपावली के दिन गोमती चक्र की पूजा करना बहुत फलदायक सिद्ध होता हैं। शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर एवं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है।

विज्ञापन
Happy Diwali 2023 Gomati Chakra Benefits and Upay for Diwali Know Gomati Chakra Kya Hai and its Benefits
Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Happy Diwali 2023: अन्न-धन, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और ज्ञान प्राप्त करने की कामना से दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी को शंख और गोमती चक्र बहुत प्रिय हैं। मान्यता है कि दीपावली के दिन गोमती चक्र की पूजा करना बहुत फलदायक सिद्ध होता हैं। शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर एवं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि यह जिस घर में भी रहता है वहां सुख और समृद्धि बनी रहती है और उस घर में लक्ष्मीजी का वास रहता है। इतना ही नहीं यह लगभग सभी समस्याओं को दूर कर आपके जीवन में खुशियों के द्वार खोल देता है। आइए जानते हैं कि दीपावली पर गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय।
विज्ञापन


 नेगेटिव एनर्जी दूर करें
गोमती चक्र का घर के वास्तुदोष निवारण में भी बहुत योगदान है। दीपावली के दिन पूजा में ग्यारह गोमती चक्र रखें। उसके  बाद इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर मुख्यद्वार पर बांध दें। ऐसा करने से  घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर नेगेटिव एनर्जी से दूर रहता है।
विज्ञापन


रोग होगा दूर
यदि आपके घर का कोई सदस्य इलाज करने के बाद भी ठीक नहीं होता है तो दिवाली की रात 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र रोगी के सिर पर घुमाएं और उसे बीमार आदमी के पलंग में बांध दें, ऐसा करने से वह जल्दी स्वस्थ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसाय में वृद्धि के लिए
व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने व्यवसाय के स्थान पर दीपावली के दिन आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। चाहें तो इस कपड़े को आप चौखट पर लटका भी सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में जल्द ही वृद्धि होने लगेगी। इसी प्रकार गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

शिक्षा में मिलेगी सफलता
विधार्थियों को शिक्षा में एकाग्रता न मिल रही हो, तो गोमती चक्र को सात बार अपने सिर पर फिराकर खुद ही अपने पीछे दक्षिण दिशा की ओर फेंक देना चाहिए। यह प्रयोग दीपावली वाले दिन एकांत स्थान पर करना चाहिए तथा प्रयोग के बाद किसी से इनका जिक्र नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी या रुकावट आ रही है, तो दीपावली के दिन भगवान शिव को जल अर्पण करके 11 गोमती चक्र अर्पित करें । फिर इनको लेकर बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में लाल वस्त्र में बांधकर रख दें,लाभ होगा।


वैवाहिक रिश्तों में मधुरता के लिए
अगर पति-पत्नी के मध्य क्लेश बढ़ता जा रहा है, तो दीपावली की रात लाल रंग के कपड़े में मुट्ठी भर पीली सरसों के दाने और गोमती चक्र रखें। गोमती चक्र पर पति-पत्नी का नाम लिखा होना चाहिए। अब इस कपड़े को बांध कर सदैव अपने कमरे में किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां से वह हमेशा नजर आता रहे। इससे रिश्ते पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है,और आपसी प्यार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed