फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   happy diwali 2020 laxmi puja vidhi and deepawali upay laxmi pujan shubh muhurat timing

Diwali 2020 Laxmi Puja: दीपावली की रात जरूर करें ये महाउपाय, पूरे साल भरा रहेगा धन का भंडार

Sat, 14 Nov 2020 03:07 PM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2020 03:07 PM IST
सार

माता लक्ष्मी के बारे में माना जाता है कि वह चंचल होती हैं, वह मुश्किल ही किसी एक स्थान पर रुकती हैं। ऐसे में इस दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय नीचे बताए गए उपाय जरूर करें,

विज्ञापन
happy diwali 2020 laxmi puja vidhi and deepawali upay laxmi pujan shubh muhurat timing
Diwali 2020 Laxmi Puja:

विस्तार

    विज्ञापन
  • Diwali 2020 Laxmi Puja : धन-धान्य की प्राप्ति के लिए हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन विशेष रूप से किया जाता है। घर के प्रत्येक कोने को साफ-सुथरा करने के बाद धन की देवी का स्वागत करने के लिए घर को विशेष रूप से सजाया जाता है। माता लक्ष्मी के बारे में माना जाता है कि वह चंचल होती हैं, वह मुश्किल ही किसी एक स्थान पर रुकती हैं। ऐसे में इस दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय नीचे बताए गए उपाय जरूर करें, ताकि पूरे साल माता लक्ष्मी आपके घर-कारोबार में टिकी रहें और आपको धन-धान्य से भरपूर करें। आइए जानते हैं कि आज दीपावली की रात हमें लक्ष्मी पूजन करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन

        Diwali 2020 Laxmi Puja Muhurat Timing: जानिए आज अपने शहर में दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  सबसे पहले तो हमें यह जानना होगा कि माता लक्ष्मी हमेशा शुद्ध और पवित्र स्थान पर टिकती हैं, इसलिए माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरे घर को शुद्ध और पवित्र बनाना होगा।
  •  दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्थिर लग्न में पूजन करना अत्यंत शुभ होता है।
  •  माता लक्ष्मी की साधना को सफल बनाने के लिए के लिए पीले रंग का उनी आसन, रेशमी आसन अथवा मृगचर्म के आसन का प्रयोग करें। इन सभी आसन पर पूजा करने से माता लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं।
  •  माता लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। केसर को एक चांदी की कटोरी में रखें और उसमें थोड़ा सा जल मिलाकर उसका तिलक बनाएं और माता लक्ष्मी को लगाएं और आशीर्वाद स्वरूप अपने मस्तक पर लगाएं।
  •  दीपावली की रात को माता की विशेष कृपा पाने के लिए ॐ हृीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें।
  •  माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करने के लिए स्फटिक, लाल चंदन या फिर कमलगट्टे की माला का प्रयोग करें।
  •  लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ का प्रयोग जरूर करें। विशेष रूप से काली हल्दी की गांठ को पूजन में प्रयोग करने के बाद अपने धन रखने वाले स्थान में रखें। इस उपाय को करने से पूरे साल माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  •  माता लक्ष्मी की पूजा करते समय साधक का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
  •  माता लक्ष्मी की पूजा करते समय दीपक दाएं तरफ, धूप या अगरबत्ती को बाएं तरफ, पुष्प सामने और नैवेद्य को किसी पात्र में रखकर दक्षिण दिशा की तरफ रखें।
  •  लक्ष्मी पूजन के समय माता की मूर्ति या चित्र के सामने श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र रखकर अवश्य पूजें। साथ ही साथ अपनी चेक बुक, एटीएमकार्ड, रुपये, पैसे, लेनदेन संबंधी डायरी या फिर बहीखाता आदि का भी पूजन करें।
  •  दीपावली की रात इलायची और लौंग का भस्म बनाकर रखें और इसे प्रतिदिन अपनी पूजा के समय विशेष रूप से अराध्य देवी- देवता को अर्पित करें।
  •  माता लक्ष्मी का पूजन करते समय भूलकर भी उन्हें प्रसाद के साथ तुलसी दल या तुलसी मंजरी न चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed