फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020 Laxmi Puja Muhurat Timing: जानिए आज अपने शहर में दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Sat, 14 Nov 2020 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
happy diwali 2020 14 november kartik amavasya laxmi pujan shubh muhurat timing
diwali 2020 laxmi pujan shubh muhurat: सायं 5 बजकर 24 मिनट से रात्रि 8 बजकर 06 तक प्रदोषकाल मान्य रहेगा।

दिवाली महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। आज दिवाली मनाई जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली महापर्व के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है।  दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और भवगान गणेश की पूजा होगी। धन, सुख और समृद्धि पाने के लिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त कब है और अलग-अलग शहरों में किस समय रहेगा लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त...


शुभ मुहूर्त-दीपावली,14 नवंबर 2020

  • व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम, दुकान, गद्दी की पूजा, कुर्सी की पूजा, गल्ले की पूजा, तुला पूजा, मशीन-कंप्यूटर, कलम-दवात आदि की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त अभिजित- दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से आरम्भ हो जाएगा। इसी के मध्य क्रमशः चर, लाभ और अमृत की चौघडियां भी विद्यमान रहेंगी जो शायं 04 बजकर 05 मिनट तक रहेंगी।

गृहस्थों के लिए श्रीमहालक्ष्मी के पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त और प्रदोषकाल

  • सायं 5 बजकर 24 मिनट से रात्रि 8 बजकर 06 तक प्रदोषकाल मान्य रहेगा। इसके मध्य रात्रि 7 बजकर 24 मिनट से सभी कार्यों में सफलता और शुभ परिणाम दिलाने वाली स्थिर लग्न वृषभ का भी उदय हो रहा है। प्रदोष काल से लेकर रात्रि 7 बजकर 5 मिनट तक लाभ की चौघड़िया भी विद्यमान रहेगी। यह भी मां श्रीमहालक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक है। इसी समय परम शुभ नक्षत्र स्वाति भी विद्यमान है जो 8 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। सभी गृहस्थों के लिए इसी समय के मध्य में मां श्रीमहालक्ष्मी जी की पूजा-आराधना करना श्रेष्ठतम रहेगा।

 

 अतिशुभ मुहूर्त निशीथ काल

  • जप-तप पूजा-पाठ आराधना तथा विद्यार्थियों के लिए माँ श्री महासरस्वती की वंदना करने का समय रात्रि 8 बजकर 06 से 10 बजकर 49 तक रहेगा। 

ईष्ट साधना तथा तांत्रिक पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त महानिशीथ काल

  • घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करन वाली मां श्री महाकाली, प्रेत बाधा से मुक्ति दिलाने वाले भगवान श्रीकाल भैरव की पूजा, तांत्रिक जगत तथा ईस्ट साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त महानिशीथ काल का आरंभ रात्रि 10 बजकर 49 मिनट से आरंभ होकर मध्य रात्रि पश्चात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 

आइए आगे जानते हैं आपके शहर में 14 नवंबर दिवाली के दिन लक्ष्मी गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से आरंभ होकर कितने बजे तक रहेगा....

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- उत्तर प्रदेश

happy diwali 2020 14 november kartik amavasya laxmi pujan shubh muhurat timing
happy diwali 2020

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

उत्तर प्रदेश                                    शुभ मुहूर्त

लखनऊ  5 बजकर 18 मिनट - 7 बजकर 15 मिनट तक 
नोएडा    5 बजकर 29 मिनट - 7 बजकर 25 मिनट तक
मेरठ    5 बजकर 21 मिनट - 7 बजकर 23 मिनट तक
कानपुर  5 बजकर 21 मिनट - 7 बजकर 18 मिनट तक
बनारस   5 बजकर 12 मिनट - 7 बजकर 12 मिनट तक
प्रयागराज   5 बजकर 17 मिनट - 7 बजकर 17 मिनट तक
मथुरा  5 बजकर 12 मिनट - 7 बजकर 09 मिनट तक
वृंदावन  5 बजकर 30 मिनट - 7 बजकर 26 मिनट तक

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- उत्तराखंड

happy diwali 2020 14 november kartik amavasya laxmi pujan shubh muhurat timing
happy diwali 2020

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

उत्तराखंड                       शुभ मुहूर्त

देहरादून 5 बजकर 23 मिनट - 7 बजकर 18 मिनट तक
नैनीताल 5 बजकर 19 मिनट - 7 बजकर 15 मिनट तक
अल्मोड़ा 5 बजकर 18 मिनट - 7 बजकर 13 मिनट तक
ऋषिकेश 5 बजकर 22 मिनट - 7 बजकर 18 मिनट तक
हरिद्वार   5 बजकर 23 मिनट - 7 बजकर 19 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- दिल्ली

happy diwali 2020 14 november kartik amavasya laxmi pujan shubh muhurat timing
happy diwali 2020

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त
दिल्ली                               शुभ मुहूर्त
 

दिल्ली 5 बजकर 30 मिनट - 7 बजकर 25 मिनट तक


विज्ञापन

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- हरियाणा

happy diwali 2020 14 november kartik amavasya laxmi pujan shubh muhurat timing
happy diwali 2020

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

 हरियाणा                                         शुभ मुहूर्त

चंडीगढ़ 5 बजकर 27 मिनट - 7 बजकर 22 मिनट तक  
गुरुग्राम 5 बजकर 31 मिनट - 7 बजकर 27 मिनट तक  
फरीदाबाद 5 बजकर 30 मिनट - 7 बजकर 26 मिनट तक
अंबाला 5 बजकर 28 मिनट - 7 बजकर 23 मिनट तक
रोहतक 5 बजकर 32 मिनट - 7 बजकर 27 मिनट तक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed