फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat Pujan Vidhi And Upay in Hindi For Success

Hanuman Jayanti Upay 2024: इन उपायों को करने से बजरंगबली होंगे प्रसन्न, कष्टों का भी होगा निवारण

Tue, 23 Apr 2024 09:16 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 23 Apr 2024 09:16 AM IST
सार

हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। वह श्री राम के परम भक्त हैं। सप्ताह के मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन सभी भक्त विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat Pujan Vidhi And Upay in Hindi For Success
Hanuman Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hanuman Jayanti Upay in Hindi: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। वह श्री राम के परम भक्त हैं। सप्ताह के मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन सभी भक्त विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं। हनुमान जी व्यक्ति के सभी दुख, दर्द हर लेते हैं। इसलिए उन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। बता दें, भगवान हनुमान का जन्म चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी रामनवमी के ठीक छह दिन बाद हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि, हनुमान जयंती की जगह हनुमान जन्मोत्सव कहना उचित रहेगा क्योंकि वह आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं।

विज्ञापन


हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान कुछ खास उपायों को करने से जीवन से संकट टल जाते है और सभी परेशानियां हल होने लगती हैं। आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें ये उपाय

  • यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान मंदिर में बजरंगबली की विशेष पूजा करें। इस दौरान पूरे सच्चे मन से चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाकर दो लौंग डाल दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
  • हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 11 केलों में एक-एक लौंग लगाकर संकट मोचन हनुमान जी को अर्पित करें। इसके पश्चात इसे लोगों में वितरण करें। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दौरान बजरंगबली को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा और चोला अर्पित करें। इसके बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।
  • हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप अपनी श्रद्धा के अनुसार भंडारा करें। इस अवसर पर गरीबों को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed