फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   guru purnima festival 2019 puja vidhi and shubh muhurat

Guru Purnima 2019 : गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त का समय

Wed, 10 Jul 2019 10:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 Jul 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
guru purnima festival 2019 puja vidhi and shubh muhurat
गुरु पूर्णिमा
हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 16 जुलाई को है। हिंदू संस्कृति में गुरु को भगवान से बड़ा माना गया है। महर्षि वेद व्यास पहले गुरु थे, जिन्होंने सनातन धर्म के चारों वेदों की व्याख्या की थी। सनातन धर्म में महर्षि वेद व्यास को प्रथम गुरु माना जाता है। 
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पूजा विधि

- गुरु पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रिया से निवृत्त हो जाएं।
- घर की उत्तर दिशा में सफेद वस्त्र पर गुरु का चित्र रखें। अगर आपके गुरु आपके पास हैं या आश्रम में है तो वहां पर इसका प्रबंध करें।
- इसके बाद आप अपना नाम, अपने गौत्र का उच्चारण करके हाथ में जल लेकर गुरु पूजा का संकल्प लें।
- फिर भगवान का ध्यान करते हुए गुरु के चरण धोएं।
- सफेद या पीले वस्त्रों में ही पहनकर ही गुरु पूर्णिमा की पूजा करें।
- इसके बाद गुरु को फूलों की माला अर्पित करें। 
- गुरु के चित्र या साक्षात गुरु की आरती उतारकर उनसे आशीर्वाद मांगे। 


गुरु पूर्णिमा 2019 -शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि की आरम्भ- 16 जुलाई को 1 बजकर 48 मिनट

पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 17 जुलाई को 3 बजकर 7 मिनट पर

शुभ मुहूर्त- गुरु पूर्णिमा पर दोपहर 1.30 से 4.00 बजे तक राहुकाल चलेगा। इससे पहले गुरु पूर्णिमा की पूजा कभी भी की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed