फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Guru Gobind Singh Jayanti 2021 date prakash parv history importance and wishes images quotes whatsapp status photos

Guru Gobind Singh Jayanti 2021: प्रकाश पर्व का महत्व और गुरु गोबिंद सिंह के 10 अनमोल विचार

Wed, 20 Jan 2021 10:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti 2021 date prakash parv history importance and wishes images quotes whatsapp status photos
गुरु गोविंद सिंह जयंती 2021: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। - फोटो : अमर उजाला

Guru Gobind Singh Jayanti 2021: आज यानी बुधवार 20 जनवरी को देशभर में सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। इस वर्ष गुरु गोबिंद सिंह की 354वीं जयंती का प्रकाश पर्व है। सिख समुदाय इनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। वे एक आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की सीख दी। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी धन-संपदा, राजसत्ता की प्राप्ति या यश के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ीं। उन्होंने अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। गुरु गोविंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु पर्व के अवसर पर आइए जानते हैं गुरु गोविंद सिंह के जी अनमोल वचन, जिनसे मिलती है हमें प्रेरणा....

विज्ञापन


1- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
2- अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करें।
3- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
4- काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर किसी तरह की आलस्यपन न करें।
5- अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंडी होने से बचें।
6- दुश्मन का सामना करने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
7- किसी की चुगली-निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें।
8- हमेशा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद जरूर करें।
9- खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियमित व्यायाम और घुड़सवारी की अभ्यास जरूर करें।
10- किसी भी तरह के नशे और तंबाकू का सेवन न करें।



विज्ञापन





Guru Gobind Singh Jayanti 2021: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर एक दूसरे को भेजें शुभकामना संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed