फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   gupt navratri 2019 start from 3rd july puja vidhi of navratri

Gupt Navratri 2019: 3 जुलाई से प्रारम्भ होगी गुप्त नवरात्रि, जानें शक्ति की आराधना महत्व

Tue, 02 Jul 2019 04:58 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
gupt navratri 2019 start from 3rd july puja vidhi of navratri
गुप्त नवरात्रि 2019
3 जुलाई से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं लेकिन यह नवरात्रि सामान्य नहीं बल्कि गुप्त नवरात्रि होगी, जिसमें गुप्त रूप से देवी मां की पूजा-आराधना की जाएगी है। सामान्य लोग इस नवरात्रि को नहीं करते। हिन्दी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आती हैं। जिसमें दो नवरात्रि सामान्य होती है जबकि दो नवरात्रि गुप्त होती है। दो सामान्य नवरात्रि में से एक चैत्र के महीने में और एक आश्विन के महीने में आती हैं। जबकि बाकी दो गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ के महीने में आती है।
विज्ञापन


9 की बजाय 10 देवियों की पूजा
आम तौर पर जहां नवरात्र में जहां नौ देवियों की विशेष पूजा का प्रावधान है, वहीं गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्र में पूजी जाने वाली 10 महाविद्याओं में मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी हैं। इस नवरात्र में में तंत्र और मंत्र दोनों के माध्यम से भगवती की पूजा की जाती है। 
विज्ञापन


क्यों गुप्त रूप से होती है देवी की पूजा
तांत्रिकों के लिए गुप्त नवरात्रि का महत्व बहुत अधिक होता है। इसमें गुप्त रूप से देवी मां की पूजा की जाती है। आषाढ़ मास के नवरात्रि में देवी की पूजा तंत्र-मंत्र के लिए की जाती है। देवी मां के हवन, पूजन आदि कर्म गुप्त रूप से रात के समय होती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed