फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Govardhan Puja 2024 puja muhurat know hri Govardhan Maharaj aarti

Govardhan Puja 2024: श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ.. यहां पढ़ें पूजा के लिए आरती

Sat, 02 Nov 2024 06:32 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 02 Nov 2024 06:32 AM IST
सार

Govardhan Puja 2024: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा की जा रही है। 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 puja muhurat know hri Govardhan Maharaj aarti
Govardhan Puja 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Govardhan Puja 2024: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा की जा रही है। यह पर्व भगवान कृष्ण की आराधना को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास और मनोवांछित फलों की प्राप्त होती हैं। भारत में गोवर्धन के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मथुरा वृंदावन में इसकी अलग झलक देखने को मिलती हैं।

विज्ञापन

कहते हैं कि गोवर्धन प्रकृति की आराधना का अवसर है, जिसमें पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों की पूजा की जाती हैं। इस दिन घरों व कॉलोनियों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती हैं, जिसकी पूजा प्रदोष काल में होती हैं। इस दौरान पूजा में गोवर्धन की आरती करने से सभी समस्याओं का निवारण होता है। ऐसे में आइए इस आरती के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 02 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 34 मिनट तक का है। इस शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करना बहुत ही शुभ है। 

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त : 06:34 से 08:46 तक
गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त :15:22 से 17:34 तक

आरती करें 
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार

मंत्र जप करें
1. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण 
कृष्ण कृष्ण हरे हरे 
हरे राम हरे राम 
राम राम हरे हरे॥ 

3. 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'

Govardhan Puja 2024: आयुष्मान योग में गोवर्धन पूजा, जानें क्या करें और क्या न करें

Govardhan Puja 2024: धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए गोवर्धन पर करें ये पांच उपाय



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed