फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Chaturthi 2024 sthapana muhurat at home bappa idol murti kharidne ka subh samay

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर करने जा रहे हैं गणपति की स्थापना, जानें मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त

Fri, 06 Sep 2024 04:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

अगर आप भी अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापित करने जा रहे हैं, तो मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 7 सितंबर को पड़ रही गणेश चतुर्थी के लिए गजानन की प्रतिमा खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है...

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 sthapana muhurat at home bappa idol murti kharidne ka subh samay
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। दस दिनों तक धूम-धाम से मनाया जाने वाले ये त्योहार अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के साथ समाप्त होता है। अगर आप भी अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापित करने जा रहे हैं, तो मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानना बहुत जरूरी है। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन


अगर आप घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति को किसी भी समय नहीं खरीदा जाता है। इसके लिए शुभ मुहूर्त का होना बहुत जरुरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 7 सितंबर को पड़ रही गणेश चतुर्थी के लिए गजानन की प्रतिमा खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

विज्ञापन

बप्पा की मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त
  • इस बार गणेश चतुर्थी पर गणपति की मूर्ति स्थापना के लिए शुभ समय 6 सितंबर 2024, के दिन बताया गया है। अगर आप मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो इस दिन आप शाम के समय जा सकते हैं। मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त 6.36 बजे से लेकर 7.45 बजे तक है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आप रात में मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो आप निशिता काल मुहूर्त में 11.56 बजे से लेकर 12.42 बजे तक मूर्ति खरीद सकते हैं।
  • वहीं अगर आप 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन मध्याह्न गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 बजे से 13:34 बजे तक बताया गया है। इस दौरान आप घर में गणपति बप्पा की स्थापना कर उनकी पूजा अर्चना कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी 2024 तिथि 
चतुर्थी तिथि 6 सितंबर यानी आज दोपहर 3.01 बजे से लग चुकी है। यह 7 सितंबर शाम 7.37 बजे तक रहेगा।अगर आप गणेश जी की प्रतिमा आपने घर में स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि बप्पा की मूर्ति लेटी हुई या बैठी हुई अवस्था में ही हो। ऐसी मूर्ति की स्थापना करने पर घर में सुख शांति आती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed