फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Chaturthi 2024 Ganeshotsav par ganpati ko ghar par kitne din tak rakh sakte hain

Ganesh Chaturthi 2024: गणेशोत्सव पर घर में कितने दिन रहनी चाहिए गणपति जी की प्रतिमा? जानिए विस्तार से

Wed, 04 Sep 2024 07:40 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 07:40 AM IST
सार

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। लेकिन कुछ लोग 5 या 7 दिन बाद मूर्ति का विसर्जन कर देते हैं।  वहीं, कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि गणपति महाराज को कितने दिन घर पर रहना चाहिए।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Ganeshotsav par ganpati ko ghar par kitne din tak rakh sakte hain
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई भी शुभ काम में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करता है तो उसे पूजा का पूरा फल मिलता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश की पूजा के लिए भी विशेष महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, हर साल गणेश चतुर्थी व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है।

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। लेकिन कुछ लोग 5 या 7 दिन बाद मूर्ति का विसर्जन कर देते हैं।  वहीं, कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि गणपति महाराज को कितने दिन घर पर रहना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
विज्ञापन


Pitru Paksh 2024: पितृ पक्ष में दाढ़ी-बाल कटवाना क्यों है मना? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


Ganesh Chaturthi 2024 Ganeshotsav par ganpati ko ghar par kitne din tak rakh sakte hain
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : freepik

गणेशोत्सव के दौरान घर में कितने दिनों तक रहते हैं गणपति?
ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष गणेशोत्सव 7 सितंबर 2024, शनिवार से शुरू हो रहा है। वैसे तो गणपति को घर में पूरे 10 दिन तक रखा जाता है। और दसवें दिन विसर्जित किया जाता है। लेकिन श्रद्धानुसार लोग 1, 3, 5 या 7 दिन  घर में रखके उनकी विदाई कर सकते हैं। अधिकांश भक्त अनुष्ठान पूजा के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं और बप्पा को विदाई देते हैं। इस वर्ष, अनंत चतुर्थी लगभग 17 सितंबर, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी।

Ganesh Chaturthi 2024 Ganeshotsav par ganpati ko ghar par kitne din tak rakh sakte hain
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : freepik

गणेश चतुर्थी 2024 पूजा मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3:05 बजे शुरू होगी और 7 सितंबर को शाम 5:40 बजे समाप्त होगी । ऐसे में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का सही समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:36 बजे तक है। इस खास दिन ब्रह्म योग भी है जो  रात 11:17 बजे तक रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed