फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022 Live: गणेश चतुर्थी पर इन उपायों बप्पा को प्रसन्न, सायंकाल में करें ये आरती

Wed, 31 Aug 2022 06:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 31 Aug 2022 06:23 PM IST
खास बातें

Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat, Vrat Katha, Story In Hindi: आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण से सभी चतुर्थी में इसका विशेष स्थान है। आज से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Live Vrat Katha Story Puja Vidhi Mantra Ganpati Ji Ki Aarti And Upay In Hindi
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:00 PM, 31-Aug-2022

बप्पा को प्रसन्न करने के लिए सायंकाल में करें ये आरती

बप्पा को प्रसन्न करने के लिए सायंकाल में करें ये आरती - फोटो : iStock
जय देव जय देव आरती 

सुख करता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची
नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची
सर्वांगी सुन्दर उटी शेंदु राची
कंठी झलके माल मुकताफळांची

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति
जय देव जय देव

रत्नखचित फरा तुझ गौरीकुमरा
चंदनाची उटी कुमकुम केशरा
हीरे जडित मुकुट शोभतो बरा
रुन्झुनती नूपुरे चरनी घागरिया

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति
जय देव जय देव

लम्बोदर पीताम्बर फनिवर वंदना
सरल सोंड वक्रतुंडा त्रिनयना
दास रामाचा वाट पाहे सदना
संकटी पावावे निर्वाणी रक्षावे सुरवर वंदना

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति
जय देव जय देव

शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुख को
दोन्दिल लाल बिराजे सूत गौरिहर को
हाथ लिए गुड लड्डू साई सुरवर को
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को

जय जय जय जय जय
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव

अष्ट सिधि दासी संकट को बैरी
विघन विनाशन मंगल मूरत अधिकारी
कोटि सूरज प्रकाश ऐसे छबी तेरी
गंडस्थल मद्मस्तक झूल शशि बहरी

जय जय जय जय जय
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव

भावभगत से कोई शरणागत आवे
संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे

जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव
05:40 PM, 31-Aug-2022

गणेश चतुर्थी के दिन करें इस मंत्र का जाप

गणेश चतुर्थी के दिन करें इस मंत्र का जाप  - फोटो : Social Media
यदि आपका कोई काम बिगड़ रहा हो तो गणेश चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जाप करने से लाभ प्राप्त होगा। 
मंत्र: त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
विज्ञापन
05:30 PM, 31-Aug-2022
गणेश चतुर्थी पर पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
  • गणपति की पूजा में भूलकर भी गणेश जी को तुलसी दल अर्पित ना करें। 
  • गणेश पूजा के समय पीले या सफेद वस्त्र ही धारण करें। काले रंग के वस्त्र न पहनें। 
  • घर में गणेश जी की बहुत बड़े आकार की प्रतिमा न स्थापित करें। 
  • गणेश प्रतिमा बनाने के  लिए नदी की मिट्टी शुभदायी होती है। 
  • भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी आज गलती से भी चंद्रदर्शन न करें।
04:56 PM, 31-Aug-2022

गणपति के विभिन्न रूपों की महिमा 

गणपति के विभिन्न रूपों की महिमा  - फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी के दिन हर घर और पंडाल में अलग रूप देखने को मिलते हैं। 
  • नीले रंग के गणेशजी को 'उच्छिष्ट गणपति' कहते हैं। 
  • हल्दी से बनी हुई या हल्दी का लेपन की हुई मूर्ति 'हरिद्रा गणपति' कहलाती है। गणपति की ये मूर्ति कुछ विशेष मनोकामनाओं के लिए शुभ मानी जाती है। 
  • सफेद रंग के गणपति को 'ऋणमोचन गणपति' कहते हैं। इनकी उपासना से कर्जों से मुक्ति मिलती है। 
  • चार भुजाओं वाले रक्त वर्णीय गणपति को 'संकष्टहरण गणपति' कहते हैं। इनकी उपासना से संकटों का नाश होता है।
  • एकदंत गणपति श्यामवर्ण के होते हैं। इनकी उपासना से अदभुत पराक्रम की प्राप्ति होती है।  
  • त्रिनेत्रधारी, रक्तवर्ण और दस भुजाधारी गणेश 'महागणपति' कहलाते हैं। 
04:31 PM, 31-Aug-2022

गणेश चतुर्थी के दिन करें ये धन वृद्धि के उपाय 

गणेश चतुर्थी के दिन करें ये धन वृद्धि के उपाय 
गणेश चतुर्थी के दिन 11 गांठ दूर्वा की बनाकर और एक हल्दी की गांठ को लेकर पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद अगले 10 दिनों तक इसकी पूजा करें। इसके बाद इस कपड़े को अपनी तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख लें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग बनेंगे। साथ ही धन में वृद्धि होगी।
04:02 PM, 31-Aug-2022

गणेश चतुर्थी के दिन करें यंत्र की स्थापना

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश यंत्र की स्थापना करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा हटती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। सबसे पहले यंत्र को गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद धूप- अगरबत्ती दिखाकर यंत्र को पूजा स्थल में स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 31-Aug-2022

राशिनुसार भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग

राशिनुसार भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : Istock
गणेश चतुर्थी पर राशि के अनुसार गणेश जी को भोग लगाएं।  
मेष राशि: गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए। 
वृष राशि: वृष राशि के लोगों को मेवा से बने मोदक का भोग लगाना चाहिए। 
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को मूंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। 
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक गणेश जी को खोए से बने लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं।
सिंह राशि: भगवान गणेश को सिंह राशि के लोगों गुड़ का भोग लगाना चाहिए। 
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को मूंग की दाल के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के जातक गणपति को नारियल का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी को बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। 
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को भगवान गणेश जी को पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। 
मकर राशि: मकर राशि वाले गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले भगवान गणेश को सूखे मेवे का भोग लगाएं । 
मीन राशि: मीन राशि के जातक भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 
02:44 PM, 31-Aug-2022

गणेश चतुर्थी पर करें महाराष्ट्र के लालबागचा राजा के भव्य दर्शन

02:35 PM, 31-Aug-2022

जानिए राशिनुसार किस रंग की गणेश प्रतिमा करें स्थापित


मेष राशि 
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है। ऐसे में मेष राशि के जातकों भगवान गणेश की लाल रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। 
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातक को भगवान गणेश की सफेद रंग की एकदंत प्रतिमा लानी चाहिए।
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को हल्के हरे रंग में लंबोदर की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए।
कर्क राशि 
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसीलिए कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के मूषक वाहन के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। 
 
01:47 PM, 31-Aug-2022

गणेश चतुर्थी पर मनोकामनाओं को पूरा करने के उपाय


- घी का दीपक जलाएं और भगवान गणेश को गेंदे का फूल व गुड़ का भोग लगाएं इस उपाय से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

- भगवान गणेश को हरा रंग बेहद ही प्रिय होता है ऐसे में गणेश चतुर्थी के पूजन पर उन्हें साफ हरे रंग का वस्त्र पहनाएं। वही उनकी प्रतिमा के नीचे पीले रंग का कपड़ा बिछा दें। इस उपाय से समस्याओं का हल जल्दी निकलेगा।

- भाग्योदय के लिए श्री गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के मस्तक पर चंदन, सिंदूर व अक्षत का तिलक जरूर करें। 

- श्री गणेश चतुर्थी के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं।

- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए श्री गणेश चतुर्थी के दिन पांच दूर्वा में ग्यारह गांठें लगा कर इसे किसी लाल कपड़े में बांध दे और फिर भगवान गणेश के सामने रख दें। 

- व्यवसाय में उन्नति के लिए श्री गणेश चतुर्थी के दिन हरे मूंग का दान करें। इसे करने से बुध देवता प्रसन्न होते हैं। बुध देवता किसी भी जातक की कुंडली में व्यापार और संचार के कारक माने गए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed