फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Durga Visarjan 2020 date shubh muhurat and religious significance

Durga Visarjan 2020: जानें दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Mon, 26 Oct 2020 05:47 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Oct 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
Durga Visarjan 2020 date shubh muhurat and religious significance
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : पीटीआई

Durga Visarjan 2020: इस साल दुर्गा विसर्जन 26 अक्तूबर के दिन किया जाएगा। दुर्गा पूजा का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ किया जाता है। नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक चलता है। इस दिन नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त प्रात:काल या अपराह्न काल में विजयादशमी तिथि लगने पर शुरू होता है।

विज्ञापन


इसलिए प्रात: काल या अपराह्न काल में जब विजयादशमी तिथि व्याप्त हो, तब मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना चाहिए। यूं तो कई सालों से विसर्जन प्रात:काल मुहूर्त में होता आया है लेकिन यदि श्रवण नक्षत्र और दशमी तिथि अपराह्न काल में एक साथ व्याप्त हो, तो यह समय दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए श्रेष्ठ है। 
विज्ञापन


दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहुर्त
दुर्गा विसर्जन समय : 06:29:12 से 08:43:28 तक
अवधि : 2 घंटे 14 मिनट

परंपरा के अनुसार, मां दुर्गा के अधिकांश व्रती विसर्जन के बाद ही नवरात्रि का व्रत तोड़ते हैं। हिन्दू पौराणिक मान्यता के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन भगवान श्री राम ने राक्षस राज रावण को मारा था। वहीं देवी दुर्गा ने इस दिन असुर महिषासुर का वध किया था। दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने का शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी कार्य दोपहर के वक्त किए जाते हैं और रात के वक्त रावण को जलाया जाता है। रावण का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। दुर्गा पूजा के दौरान सिंदूर उत्सव पश्चिम बंगाल में मनाई जाने वाली एक अनोखी परंपरा है। विजयादशमी के दिन दुर्गा विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है।

इस अवसर पर विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और शुभकामनाएं देती हैं। सिंदूर उत्सव को सिंदूर खेला भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed