फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2022 Why Do We Buy Broom On Deepawali Know The Importance News in Hindi

Diwali 2022: दिवाली पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू? जानिए क्या है इसका महत्व

Tue, 18 Oct 2022 05:40 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 18 Oct 2022 05:40 PM IST
सार

Diwali 2022: वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है, लेकिन दिवाली का बात ही अलग है। दिवाली आते ही लोगों की खरीदारी शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Why Do We Buy Broom On Deepawali Know The Importance News in Hindi
दिवाली पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू - फोटो : iStock

विस्तार

Diwali 2022: वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है, लेकिन दिवाली का बात ही अलग है। दिवाली आते ही लोगों की खरीदारी शुरू हो जाती है। बाजारों का रौनक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है। दिवाली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं है। धनतेरस से शुरू होकर ये पर्व भैया दूज तक चलता है। ये भारतीय संस्कृति की सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। हर त्योहार के साथ कई परंपराएं भी जुड़ी होती हैं। दीपावली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इससे धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और हम पर धन की वर्षा करते हैं। इसके अलावा दिवाली के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस क्यों खरीदी जाती है झाड़ू...

विज्ञापन


Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, खूब होगी तरक्की और साल भर बनी रहेंगी खुशियां 
विज्ञापन


झाडू है लक्ष्मी का रूप

  • झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू को खरीदने पर घर में सुख-शांति आती है और धन में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही घर की दरिद्रता भी दूर होती है। दिवाली के दिन झाड़ू खरीदने को लेकर एक और मान्यता ये है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। इसके साथ कुछ लोग ये भी मानते हैं कि इस दिन झाड़ू घर में लाने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और घर में सकारात्मकता का प्रसार होता है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कहते है कि झाड़ू में धन संपत्ति की देवी लक्ष्मी मां का वास होता है। ऐसे में यदि आप स्थाई रूप से अपने घर में लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो दिवाली के दिन किसी भी मंदिर में जाकर झाड़ू दान करें।
  • इतना ही नहीं यदि आप नए घर में प्रवेश कर रहे हों तो घर में झाड़ू लेकर ही प्रवेश करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
  • दिवाली के दिन झाड़ू खरीदें और इसकी पूजा करें। फिर अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का यदि सही तरह से उपयोग किया जाए तो जीवन की कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • मान्यता है कि यदि आप झाड़ू का अपमान करते हैं, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी का भी अपमान होता है। यही कारण है कि कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं रखना चाहिए।  

Diwali 2022: दिवाली पर भूलकर भी ऐसे उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed