Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस-दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पांच दिन का पूरा कैलेंडर

Mon, 02 Nov 2026 03:45 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

Diwali 2026 Five Days Calendar: दिवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक उत्सव जारी रहता है। आइए जानें 2026 के पांचों त्योहारों की तिथियां और पूरा कैलेंडर।

विज्ञापन
diwali 2026 five days calendar know kab hai dhateras choti diwali diwali bhai dooj
दिवाली 2026 कैलेंडर - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2026 Five Days Calendar: दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। साल के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में शामिल दिवाली का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि, दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इसलिए यह दिन सभी के लिए सबसे खास होता है। इस दौरान इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक इसकी रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कौन-सा त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका पूरा कैलेंडर क्या है।



नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Trending Videos
diwali 2026 five days calendar know kab hai dhateras choti diwali diwali bhai dooj
दिवाली 2026 कैलेंडर - फोटो : Amar Ujala
कब है धनतेरस 2026?
  • इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। 
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:47 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 05:33 बजे से रात 08:09 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
diwali 2026 five days calendar know kab hai dhateras choti diwali diwali bhai dooj
दिवाली 2026 कैलेंडर - फोटो : adobe stock

कब है नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 2026?
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे छोटी दिवाली और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस साल नरक चतुर्दशी का पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 7 नवंबर 2026, सुबह 10:47 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 8 नवंबर 2026, सुबह 11:27 बजे
 

नवंबर में आएंगे दिवाली, धनतेरस और छठ जैसे बड़े पर्व, देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2026 five days calendar know kab hai dhateras choti diwali diwali bhai dooj
दिवाली 2026 कैलेंडर - फोटो : AI Generated

कब है दिवाली 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। 
कब है धनतेरस 6 या 7 नवंबर? जानिए तिथि, पूजा-खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व?

विज्ञापन
diwali 2026 five days calendar know kab hai dhateras choti diwali diwali bhai dooj
govardhan puja - फोटो : amar ujala
गोवर्धन पूजा 2026 कब है?
  • साल 2026 में गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। 
  • प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे तक
  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed