फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Dhanteras 2022 Shopping Ideas According To Zodiac Sign Dhanteras Par Rashi Anusar Kare Kharidadari

Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, खूब होगी तरक्की और साल भर बनी रहेंगी खुशियां

Tue, 18 Oct 2022 04:41 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 18 Oct 2022 04:41 PM IST
सार

Dhanteras 2022 Shopping: इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की भी पूजा करते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Shopping Ideas According To Zodiac Sign Dhanteras Par Rashi Anusar Kare Kharidadari
धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2022 Shopping: इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की भी पूजा करते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष में मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि राशि अनुसार खरीदारी करेंगे तो 13 गुना वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन सी राशि को क्या खरीदना चाहिए...

विज्ञापन



विज्ञापन


Diwali 2022: दिवाली पर भूलकर भी ऐसे उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।


वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर सोने से निर्मित चीजें खरीदनी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें।

Happy Dhanteras 2022 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। ये आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा।

तुला राशि
धनतेरस पर तुला राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।

मकर राशि
धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं।

Diwali Puja 2022: दिवाली पर रात में सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है मान्यता 

कुंभ राशि  
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। इससे कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed