फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2018 diwali laxmi pujan shubh muhurat and timing

कई शुभ संयोगों के साथ मनाई जाएगी इस बार दिवाली, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Wed, 31 Oct 2018 04:37 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
diwali 2018 diwali laxmi pujan shubh muhurat and timing
शुभ दीपावली 2018

प्रकाश का पर्व दीपावली 7 नवंबर 2018 को बधुवार के दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शाम के समय स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। दीपावली की पूजा प्रदोषकाल और स्थिर लग्न में करना शुभ होता है।अमावस्या की तिथि 7 नवंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगी इसलिए इसके पहले लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ और शुभ रहेगा। गृहस्थों के लिए लक्ष्मी-गणेश पूजन स्थिर लग्न में करना फलदायी होता है।

विज्ञापन


दीपावली के 3 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त व्याप्त शुभ चौघाड़िया दिन में 12:00 से 01:30 बजे तक

व्यापारियों के लिए पूजा का समय
सुबह 10:52 मिनट से लेकर 12:12 मिनट तक है। 7 नवंबर को प्रदोष काल से लेकर रात्रि 09:00 तक रहेगा। दुकान का पूजन, जिसके तहत बही खाता आदि का पूजन। साथ ही गृहस्थों के लिए भी पूजन का सर्वोत्तम समय।
विज्ञापन


प्रदोष काल
प्रदोष काल में मेष व वृष लग्न स्वाती नक्षत्र सायं 7:35 तक और इस अवधि के मध्य तुला राशि में चंद्रमा होने के कारण लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त। इसी अवधि में 07:08 मिनट से लेकर लगभग 09:00 बजे तक दीपदान, महालक्ष्मी, गणेश-कुबेर, बही खाता पूजन, धन तथा गृहस्थों के लिए पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशीथ काल
निशीथ काल का भी समय रात्रि 08:09 बजे से लेकर 10:50 तक है। गृहस्थों के लिए इस दिन रात्रि 10 बजकर 49 मिनट से पहले पूजन कर लेना है।

महानिशीथ काल
रात्रि10:50 से लेकर मध्य रात्रि 01:29 मिनट तक। इस अवधि में महाकाली पूजन, तांत्रिक प्रयोग यंत्र आदि का पूजन किया जाएगा।

दिवाली पर कई शुभ संयोग
साल 2018 में दिवाली चंद्रमा के तुला राशि में होने से कई शुभ संयोग का निर्माण होगा। 7 नवंबर को तुला राशि में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा होने शुभ संयोग बनेगा। इसके अलावा दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed