फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras 2018 pujan vidhi shubh muhurat timing and kaise kare puja at home

धनतेरस 2018 : आज इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, मिलेगा 13 गुना फल

Mon, 05 Nov 2018 10:16 AM IST
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य Updated Mon, 05 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2018 pujan vidhi shubh muhurat timing and kaise kare puja at home
धनतेरस 2018

इस साल 05 नवंबर, दिन सोमवार, तिथि त्रयोदशी (धन त्रयोदशी ) को धन्वंतरि जयंती मनाई जाएगी। संयोग से इसी सोमवार के दिन हस्त नक्षत्र भी पड़ रहा है। हस्त नक्षत्र के स्वामी स्वयं चन्द्रमा हैं और सोमवार दिन पर भी चन्द्रमा का अधिपत्य है। यह अत्यंत सुखद संयोग है क्योंकि इसी दिन सोम प्रदोष व्रत भी है, अतः महादेव की कृपा हर तरह से बानी रहेगी।

विज्ञापन


धनतेरस के दिन घर में कुछ नई वस्तु खरीद कर ले आने का महात्मय है। जिसमें मुख्य रूप से लोग सोने-चांदी से बनी वस्तुएं या फिर कोई भी उपयोग की वस्तु खरीदकर घर लाते हैं। मान्यता है कि इस दिन इन वस्तुओं को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।
विज्ञापन


धनतेरस का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर रात्रि 08 :37 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। ऐसे में इस समय के भीतर ही खरीददारी करने का प्रयास करें। इस दिन खरीददारी के लिए तीन अति शुभ समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक वृश्चिक लग्न
13 :47 बजे से 15 :12 बजे तक कुम्भ लग्न
18 :07 बजे से 20 :01 बजे तक वृषभ लग्न


यह तीनो ही लग्न शुभ और स्थिर माने जाते हैं। इस समयावधि में की गयी खरीदारी स्थिरता प्रदान करती है और जीवन में शुभता देती है।

सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
सोना-चांदी या फिर आभूषण आदि खरीदने के लिए संध्या का समय और वृषभ लगन 18 :07 से 20 :01 बजे तक का समय सबसे शुभ है।

जमीन-मकान खरीदने का शुभ समय
जमीन, मकान, वाहन खरीदने के लिय कुम्भ लग्न 13:47 बजे से 15 :12 बजे तक का समय उचित है।

अन्य चीजों के लिए शुभ समय
बैंक, म्युच्युअल फंड या शेयर बॉन्ड सजावटी सामान इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ समय वृश्चिक लग्न में 07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक है।

इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। इस पूजा के लिए सबसे पहले मिट्टी का छोटा सा हाथी लेकर उसको तिलक करें और एक चौमुख दिया प्रज्जवलित करें। साथ ही भगवान धन्वंतरि तथा भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए दीपक दिखाएं।

इसके पश्चात जो भी नया सामान खरीदकर लाए हैं, उस पर अक्षत रखें और पान के पत्ते पर कुमकुम से स्वास्तिक बना कर एक सुपारी रख कर गणपति महाराज की पूजा करें। लक्ष्मी जी का ध्यान करके पान का पत्ता उठा कर अपने तिजोरी में रख लें। इस उपाय से वर्ष भर भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके पश्चात् बच्चों में मिठाई जरूर बांटे। साथ ही मुख्य द्वार पर, रसोई में, ब्रह्म स्थान और घर के सभी दरवाजों के दाहिनी ओर एक—एक दीपक जरूर प्रज्जवलित करें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- धनतेरस के दिन कुछेक बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो जितना भी संभव हो सके, उसे लौटा दीजिए।
- धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी से कर्ज न लें। साथ ही क्रोध करने से बचें और यदि किसी से कोई नाराजगी है तो उसे इस शुभ दिन जरूर दूर कर लीजिए। कुल मिलाकर यदि कोई आपको मनाने की कोशिश कर रहा है तो मान जाइए और नाराज व्यक्ति को मना लीजिए।

- इस धनतेरस को विष्कुम्भ योग भी बन रहा है, जो कि रात्रि 10 :11 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस दिन इसका निदान भी जरूरी है। आज अपने पुरोहित, ब्राह्मण या अपने गुरु को प्रणाम करके उनको वस्त्र और मिठाई जरूर भेंट करें। उनका आशीर्वाद लेने से आप किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed