{"_id":"5bd9548ebdec2269ad753da5","slug":"dhanteras-2018-yam-puja-vidhi-and-how-to-keep-deepak-in-right-direction","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर यम के दीये का क्या है महत्व, दीपक रखते समय रखें इन बातों का जरूर ख्याल","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
धनतेरस पर यम के दीये का क्या है महत्व, दीपक रखते समय रखें इन बातों का जरूर ख्याल
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
शुभ दीपावली 2018
दिवाली पर 5 दिनों तक चलने वाला दीप उत्सव धनतेरस से शुरू हो जाता है। इस बार 5 नवंबर को धनतेरस और 7 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि भगवान की पूजा होती है। इस दिन पर की गई पूजा और घर पर दीये जलाने से व्यक्ति को यश, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर शाम को दीपक जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है जो भी व्यक्ति धनतेरस के दिन शाम के समय दीपक जलाता है उस पर भगवान प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस दीपक जलाने के तरीके।
धनतेरस पर ऐसे जलाएं दीपक
- धनतेरस पर शाम को घर के मेन दरवाजे पर बाहर की दीपक जलाना चाहिए।
- धनतेरस पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूरज के डूबने के बाद ही यम भगवान को दीपक जलाएं।
- धनतेरस पर इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जब सभी सदस्य घर पर मौजूद हो उसी समय पर दीपक जलाना शुभ होता है।
- धनतेरस पर दीपक को जलाने के लिए पुराने दीये का इस्तेमाल करना चाहिए ना कि नए दीपक का।
- यम को दीपक अर्पित करते समय उस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो।
- दीपक नाली या कूड़े के ढ़ेर के पास रखना चाहिए।
धनतेरस 2018 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह की मुहूर्त- 07:07 से 9:15 बजे तक
दोपहर का मुहूर्त- 01:00 से 02:30 बजे तक
शाम का मुहूर्त- 05:35 से 07:30 बजे तक
धनतेरस 2018 पूजा शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 5 मिनट से 8 बजे तक
मुहूर्त की अवधि- 1 घंटा 55 मिनट