फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2018 vastu tips things to buy and do not buy on dhanteras

धनतेरस 2018: धनतेरस पर ये चीजें खरीदने पर होती है धन की बारिश जबकि इनसे आती है गरीबी

Tue, 30 Oct 2018 03:15 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 vastu tips things to buy and do not buy on dhanteras
diwali 2018

दिवाली के 2 दिन पहले आना वाला त्योहार धनतेरस को बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस से ही 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली पर्व का उत्सव शुरू हो जाता है। इस साल 5 नवंबर को धनतेरस और 7 नवंबर को दीपावली का त्योहार है। धनतेरस पर बाजार से शुभ चीजों की खरीददारी का बहुत महत्व होता है। इस दिन जो चीजें घर पर लाई जाती है उससे घर पर सुख और समृद्धि आती है।

विज्ञापन


धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें
1- सोने-चांदी के सिक्के जिस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हो शुभ होता है।
2- सोने-चांदी से बने हुए गहनों को धनतेरस के दिन घर पर लाने पर सालभर माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
3- जिन लोगों का अपना व्यवसाय होता है उन्हें धनतेरस पर व्यवसाय से संबंधित कोई न कोई चीज जरूर खरीददना चाहिए।
4- धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी खरीद सकते हैं।
5- लक्ष्मी कृपा पाने के लिए धनतेरस पर 11 गोमती चक्र को जरूर खरीदें।
6- धनतेरस पर पीतल के छोटे-बड़े बर्तन जरूर खरीदना चाहिए।
7- धनतेरस पर  झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू में माता लक्ष्मी की वास होता है।
8- स्वास्तिक और ऊं की आकृति से बना समान जरूर खरीदें।
9- धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली वाले दिन पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें।

धनतेरस पर भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें
1- धनतेरस के दिन भूलकर भी शीशे का सामान न खरीदें। माना जाता है कि शीशे का संबंध सीधा राहु से होता है जो कि नीच ग्रह माना जाता हैं।
2- धनतेरस के दिन किचन में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।
3- धनतेरस पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना वर्जित है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है।
4-धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस बहुत शुभ दिन माना जाता है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है।
5- धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।
विज्ञापन

6-धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर सोने से बनी चीजों की ही खरीदारी करते हैं लेकिन इस दिन इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस दिन गलती से भी नकली ज्वैलरी घर में नहीं लाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed