फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dev Uthani Ekadashi 2022 Do And Don't Dev Uthani Gyaras Par Kya Karen Or Kya Na Kare In Hindi

Dev Uthani Ekadashi 2022: आज देवउठनी एकादशी पर क्या करें क्या नहीं, जानें व्रत से जुड़े सभी नियम

Fri, 04 Nov 2022 12:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 04 Nov 2022 12:45 AM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2022 Vrat Niyam: देवउठनी एकादशी सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी और डिठवन एकादशी के नाम भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2022 Do And Don't Dev Uthani Gyaras Par Kya Karen Or Kya Na Kare In Hindi
देवउठनी एकादशी पर क्या करें क्या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सारे नियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dev Uthani Ekadashi 2022 Vrat Niyam: आज यानी 4 नवंबर, 2022 को देवउठनी एकादशी है। यह सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी और डिठवन एकादशी के नाम भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। ऐसे में जगत के पालनहार के जागते ही 4 महीनों से रुके हुए सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली इस एकादशी का व्रत करने वालों को स्वर्ग और बैकुंठ की प्राप्ति होती है। हालांकि इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के नियम क्या-क्या हैं और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...  

विज्ञापन


Chandra Grahan 2022: नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी व्रत में क्या करें?

  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। 
  • मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक अवश्य जलाना चाहिए। 
  • देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन भी करना चाहिए।  
  • इस दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। 
  • साथ ही देवउठनी एकादशी के दिन किसी गरीब और गाय को भोजन अवश्य कराना चाहिए।


देवउठनी  एकादशी को क्या न करें?

  • हिंदू शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • देवउठनी एकादशी वाले दिन पर किसी अन्य के द्वारा दिया गया भोजन नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही एकादशी पर मन में किसी के प्रति विकार नहीं उत्पन्न करना चाहिए ।
  • देवउठनी एकादशी पर गोभी, पालक, शलजम आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
  • देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। 
  • एकादशी वाले दिन पर बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।
  • एकादशी वाले दिन पर संयम और सरल जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। 
  • इस दिन कम से कम बोलने की किसी कोशिश करनी चाहिए। साथ ही भूल से भी किसी को कड़वी बातें नहीं बोलनी चाहिए।

Chandra Grahan Upay: 8 नवंबर को लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed