फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   December Month Vrat Tyohar List festival 2024 festival list calendar festival date list in hindi

December Vrat Tyohar List: मार्गशीर्ष अमावस्या, विवाह पंचमी और अन्य त्योहारों के लिए यहां देखें पूरी सूची

Sun, 24 Nov 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 07:38 AM IST
सार

Festivals in December: दिसंबर के महीने की शुरुआत मार्गशीर्ष अमावस्या से होगी और इसके साथ ही विवाह पंचमी, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे खास पर्व भी आएंगे। इसके साथ ही इस महीने में एकादशी और प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
December Month Vrat Tyohar List festival 2024 festival list calendar festival date list in hindi
दिसंबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : amar ujala

विस्तार

December Month Vrat Tyohar List: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर आने वाला है। इसके बाद नया साल आरंभ हो जाएगा। दिसंबर के महीने में बहुत सारे व्रत, त्योहार और ग्रह गोचर आने वाले हैं। दिसंबर के महीने की शुरुआत मार्गशीर्ष अमावस्या से होगी और इसके साथ ही विवाह पंचमी, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे खास पर्व भी आएंगे। इसके साथ ही इस महीने में एकादशी और प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। इसी महीने में त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति भी मनाई जाएगी। ऐसे में आइए यहां जानें दिसंबर महीने के व्रत, त्योहार पूरी सूची के बारे में।

विज्ञापन


दिसंबर माह के व्रत त्योहार 

  • 1 दिसंबर - मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 6 दिसंबर - विवाह पंचमी
  • 7 दिसंबर - चम्पा षष्ठी
  • 8 दिसंबर - भानु सप्तमी
  • 11 दिसंबर -मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और गुरुवायुर
  • 12 दिसंबर- मत्स्य द्वादशी
  • 14 दिसंबर -दत्तात्रेय जयंती
  • 15 दिसंबर -अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस डे 
  • 26 दिसंबर- सफला एकादशी
  • 30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या 

---------------------------------------------------
दिसंबर माह के ग्रह गोचर 

  • 02 दिसंबर -शुक्र का मकर राशि में गोचर
  • 07 दिसंबर-मंगल कर्क राशि में वक्री
  • 11 दिसंबर-बुध का वृश्चिक राशि में उदय
  • 16 दिसंबर-बुध वृश्चिक राशि में मार्गी


1 दिसंबर - मार्गशीर्ष अमावस्या
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, और पितरों के तर्पण के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

विज्ञापन


6 दिसंबर - विवाह पंचमी
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन राम-सीता की जोड़ी की आराधना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर - मोक्षदा एकादशी
मोक्षदा एकादशी के व्रत का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप पूजा की जाती है। ये व्रत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या 
पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दिसंबर 30 को सुबह 04:01 बजे से प्रारंभ होगी। ये तिथि अगले दिन सुबह 03:56, दिसंबर 31 को समाप्त होगी। यानि इस साल का अंत अमावस्या तिथि के साथ होगा।  सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed