फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dahi Handi 2024 Know Date Time and Importance of Dahi Handi Mahotsav

Dahi Handi 2024: आज है दही हांडी महोत्सव, जानें किन चीजों से भरी जाती है मटकी

Tue, 27 Aug 2024 01:02 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 01:02 PM IST
सार

दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव के बाद मनाया जाने वाला एक महोत्सव है। जहां जन्माष्टमी उत्सव कल 26 अगस्त को मनाया गया था वहीं आज देश के कई कोनों में आज यानी 27 अगस्त को दही हांडी महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Dahi Handi 2024 Know Date Time and Importance of Dahi Handi Mahotsav
दही हांडी - फोटो : amar ujala

विस्तार

Dahi Handi Mahotsav 2024: दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव के बाद मनाया जाने वाला एक महोत्सव है। जहां जन्माष्टमी उत्सव कल 26 अगस्त को मनाया गया था वहीं आज देश के कई कोनों में आज यानी 27 अगस्त को दही हांडी महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी मनाई जाती है। ये  पर्व खासकर महाराष्ट्र, वृंदावन, मथुरा में हर्षोल्लास से लोग से मनाते हैं। दही हांडी की रस्म में एक मिट्टी के बर्तन (हांडी) को ऊंचाई पर लटकाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी जाती हैं। आइए जानते हैं दही हांडी क्यों मनाते हैं, इस पर्व का महत्व क्या है और हांडी में कौन-कौन सी चीजें डाली जाती हैं। 

विज्ञापन

Dahi Handi 2024 Know Date Time and Importance of Dahi Handi Mahotsav
दही हांडी - फोटो : free pik

दही हांडी क्यों मनाते हैं?
जैसा कि किंवदंती है, भगवान कृष्ण को मक्खन, मिश्री और दही बहुत ही प्रिय थीं।  वे अक्सर अपने घर में रखे बर्तनों से इसे चुरा लेते थे। इसलिए, उन्हें प्यार से 'माखन चोर' कहा जाता है। भगवान कृष्ण की माँ यशोदा अपने बेटे के इस शरारत से परेशान होकर माखन की हांडी को ऊंचाई पर लटका देती थीं। लेकिन, नटखट बाल गोपाल अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऊंचाई पर लटकी हांडी को भी तोड़ दिया करते थे। इसके लिए वे अपने दोस्तों के कांधे पर चढ़ जाते थे, ताकि हांडी तक पहुंच जाएं। और इसी तरह से दही हांडी महोत्सव का आयोजन शुरु हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dahi Handi 2024 Know Date Time and Importance of Dahi Handi Mahotsav
दही हांडी - फोटो : amar ujala

दही हांडी का महत्व
दही हांडी महोत्सव के दौरान हांडी को तोड़ने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रतियोगिता रखी जाती है और जो भी हांडी फोड़ देता है उसे ईनाम दिया जाता है। इसमें लोग मानव पिरामिड बनाते हैं।  इसमें व्यक्ति धीरे-धीरे सभी के कंधों पर चढ़ता हुआ शीर्ष पर पहुंचता है और हांडी को फोड़ देता है। हालांकि, ये काफी मुश्किल भरा काम है, जिसमें बार-बार लोग नीचे गिर जाते हैं।  हर जगह अलग तरीके से दही हांडी की प्रतियोगिता रखी जाती है। 

विज्ञापन

Dahi Handi 2024 Know Date Time and Importance of Dahi Handi Mahotsav
दही हांडी - फोटो : freepik

दही हांडी में क्या चीजें डाली जाती हैं
दही हांडी में एक साफ और नए मटके में दही, दूध, घी, कुछ कटे हुए फल जैसे सेब, केला, अनार दाने, अंगूर, सूखे मेवे जैसे काजू, किशमिश, बादाम आदि डाला जाता है। इसके बाद पानी  मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंटा जाता है। आजकल दही हांडी में लोग सूखा मेवा और कुछ धन राशि भी डालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed