फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chhath 2020: Chhath Puja Second day, Know Vrat Vidhi on Kharna Chhath Puja

Chhath Puja 2020: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, जानिए क्या है खरना और इसका महत्व

Thu, 19 Nov 2020 12:49 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 19 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Chhath 2020: Chhath Puja Second day, Know Vrat Vidhi on Kharna Chhath Puja
छठ पूजा 2020: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना और इसकी व्रत विधि - फोटो : self

Chhath Puja 2020 Kharna: छठ पर्व का आज दूसरा दिन है। जिस तरह से छठ के पहले दिन नहाय-खाय का महत्व होता है। उसी तरह छठ के दूसरे दिन खरना का महत्व होता है। खरना कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर होता है। छठ पर्व में खरना के दिन व्रत किया जाता है और व्रती अपने कुल देवता और छठी माई की आराधना करते हैं। आइए जानते हैं छठ पर्व में खरना का महत्व और व्रत विधि।

विज्ञापन

Chhath 2020: Chhath Puja Second day, Know Vrat Vidhi on Kharna Chhath Puja
छठ पूजा के लिए खीर बनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

क्या होता है खरना
खरना छठ पर्व के दूसरे दिन का अनुष्ठान है। खरना का आशय शुद्धिकरण से है। इस दिन व्रती शुद्ध तन-मन से अपने कुल देवी-देवता एवं छठी माई की पूजा करते हैं। खरना को लोहांडा भी कहा जाता है। खरना के दिन विशेष तरह का प्रसाद तैयार किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath 2020: Chhath Puja Second day, Know Vrat Vidhi on Kharna Chhath Puja
छठ पूजा 2020: छठ के दूसरे दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटों का निर्जला उपवास किया जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
36 घंटों का किया जाता है निर्जला उपवास

खरना के प्रसाद में गन्ने का जूस या गुड़ के चावल अथवा गुड़ की खीर तैयार की जाती है। यह प्रसाद छठी माई और कुल देवता को अर्पित किया जाता है। इसके बाद प्रसाद को सभी लोगों में बांटा जाता है। वहीं इस प्रसाद को खाने के बाद व्रती को लगभग 36 घंटों का निर्जला उपवास करना होता है। 

यह भी पढ़ें - संतान की खुशहाली के लिए छठ पूजा में राशि अनुसार करें ये उपाय

विज्ञापन

Chhath 2020: Chhath Puja Second day, Know Vrat Vidhi on Kharna Chhath Puja
छठ पूजा 2020: छठ पूजा की व्रत विधि - फोटो : सोशल मीडिया
व्रत नियम
  •  खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद से शुरू हो जाता है। 
  • व्रत का समापन 36 घंटों के बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होता है। 
  • इस दिन व्रती के द्वारा शाम को स्नान किया जाता है। 
  • विधि-विधान से प्रसाद तैयार किया जाता है। 
  • प्रसाद में मूली, केला भी शामिल किया जाता है। 
  • प्रसाद को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बनाया जाता है। 
  • फिर सूर्य भगवान की पूजा करने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed