फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Navratri 2024 Auspicious Planet Yog Shubh Sanyog Know About These Lucky Zodiac Signs in Hindi

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Tue, 02 Apr 2024 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग में होने जा रही है। शुभ योग में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण कुछ राशि वालों के भाग्य बदल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Auspicious Planet Yog Shubh Sanyog Know About These Lucky Zodiac Signs in Hindi
चैत्र नवरात्रि 2024: नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरत्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा उपासना की जाती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से आरंभ होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ इस तिथि से ही नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत आरंभ होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है, फिर अष्टमी और नवमी तिथि को छोटी कन्याओं की पूजा होती है। 
विज्ञापन


इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और 9 दिनों तक अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर उनकी हर एक परेशानियों का दूर करती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग में होने जा रही है। शुभ योग में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण कुछ राशि वालों के भाग्य बदल सकते हैं। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि 2024 पर शुभ योग
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर 30 वर्षों बाद बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। दरअसल 30 सालों बाद चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि योग, शश योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chaitra Month 2024: 26 मार्च से 23 अप्रैल तक रहेगा चैत्र का महीना, जानें महत्व और नियम

चैत्र नवरात्रि पर इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को इस चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी कामयाबी के योग हैं। अचानक धन लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस चैत्र नवरात्रि पर कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आपके ऊपर देवी दुर्गा की विशेष मेहरबानी रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशि 
इस चैत्र नवरात्रि कर्क राशि के जातकों का भाग्य बहुत ही प्रबल रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है जिसका इंतजार आपको कई महीनों से था। आर्थिक मामलों मे आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में उन्हें नई जॉब के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

Chaitra Navratri 2024: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका परिणाम


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed