फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   baglamukhi jayanti 2020 baglamukhi puja vidhi and mantra

बगलामुखी जयंती 2020: बाधाओं से मुक्ति के लिए करें मां बगलामुखी के इस मंत्र का जाप

Wed, 29 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
baglamukhi jayanti 2020 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी की साधना काफी शुभ एवं लाभ पहुंचाने वाली है।
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इसी तिथि पर भगवान शिव के द्वारा प्रकट की गई दस महाविद्याओं में प्रमुख आठवीं महाविद्या माँ बगलामुखी प्रगट हुईं थीं। इस बार यह 01 मई 2020 को है। मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। इसी कारण से मां बगलामुखी को पीताम्बारा भी कहते हैं। मां बगलामुखी की साधना करने से तमाम तरह की परेशानियों और शत्रु से जुड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी
दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं  मां बगलामुखी। इनकी कृपा से साधक का जीवन हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त हो जाता है। सारे ब्रह्माण्ड की शक्ति मिल कर भी इनका मुकाबला नहीं कर सकती। माता बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं की पराजय होती है और सभी तरह के वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है। मां बगलामुखी की पूजा से लाभ शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद-विवाद में विजय आदि के लिए मां बगलामुखी की साधना काफी शुभ एवं लाभ पहुंचाने वाली है। बगलामुखी मां की उपासना से हर प्रकार के तंत्र से निजात मिलती है।
विज्ञापन


देवी बगलामुखी जयंती पर अनुष्ठान से होगा शत्रुओं का नाश व मिलेगी कर्ज व प्रॉपर्टी संबंधित परेशानियों से मुक्ति :- 1 मई 2020
विज्ञापन
विज्ञापन


बगलामुखी मंत्र
माँ बगलामुखी की जयंती पर उनकी पूजा करते समय इस मंत्र का जप करना उपयोगी होता है।

 'ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वां कीलय कीलय बुद्धिं नाशय ह्लीं ॐ स्वाहा'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed