फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ashadha Month 2024 date puja upay in hindi know importance of it

Ashadha Month 2024: आषाढ़ माह में करें ये उपाय, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की

Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
सार

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है। इसका समापन 21 जुलाई 2024 को होगा। 

विज्ञापन
Ashadha Month 2024 date puja upay in hindi know importance of it
आषाढ़ माह में करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashadha Month 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का अपना-अपना अलग महत्व होता है। प्रत्येक माह में आने वाले व्रत और त्योहार उस माह की महत्ता को बढ़ाते हैं। वहीं जल्द ही आषाढ़ माह की शुरुआत होने वाली है। यह माह आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास वर्ष का चौथा महीना है।

विज्ञापन

इस माह में मां देवी की पूजा करने का भी विधान हैं, क्योंकि इस महीने में गुप्त नवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस माह को मानसून के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दौरान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से सभी तरह की बीमारियां दूर होती हैं। इसके अलावा दुश्मनों पर भी जीत मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ के महीने में की गई पूजा से हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह माह तीर्थ यात्रा के लिए सबसे शुभ होता है। ऐसे में कुछ खास उपायों को करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए इन के बारे में जान लेते हैं। 

विज्ञापन

आषाढ़ मास आरंभ तिथि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है। इसका समापन 21 जुलाई 2024 को होगा। ऐसे में आप इस पूरे माह पूजा-पाठ की सहायता से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

आषाढ़ माह में करें ये उपाय
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन पुण्य फल प्राप्ति के लिए पूजा, जप-तप और दान आदि से जुड़े कार्य करने चाहिए। ऐसा करने मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही संकटों में भी कमी आती है। आषाढ़ माह में गरीबों एवं जरूरतमंदों को लाल वस्त्र, श्रीफल आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस दौरान रोजाना सुबह सूर्योदय से पहले सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। यदि आपके घर परिवार में समस्याएं चल रही हैं, तो सुख-समृद्धि के लिए आषाढ़ मास में किसी भी विशेष दिन पर यज्ञ अथवा हवन जरूर कराएं।

आषाढ़ माह में क्या करें और क्या न करें  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ माह में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। बता दें आषाढ़ मास में विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। साथ ही बासी खाना खाने से बचना चाहिए। आषाढ़ महीने में वरुण देव की पूजा करें। इसके अलावा लक्ष्मीनारायण की पूजा करना अपार लाभ दिलाता है, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस समय में तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed