{"_id":"672f19a45e2b3de462069931","slug":"amla-navami-2024-akshay-navami-upay-get-blessing-of-maa-laksmi-and-lord-vishnu-news-in-hindi-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amla Navami 2024: आंवला नवमी आज, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा के लिए करें इन चीजों का दान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Amla Navami 2024: आंवला नवमी आज, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा के लिए करें इन चीजों का दान
Sun, 10 Nov 2024 08:40 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:40 AM IST
सार
Amla Navami 2024: आंवला नवमी पर कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
विज्ञापन
Amla Navami 2024: शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Amla Navami 2024: सनातन धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन आंवला वृक्ष का पूजन और दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आंवला नवमी के दिन "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। इस मंत्र का जाप करते हुए आंवला वृक्ष की परिक्रमा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है। नारद पुराण के अनुसार जो भी प्राणी 'अक्षय नवमी' को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है,उसका वह सब कुछ अक्षय होता है,ऐसा ब्रह्माजी का कथन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
1. आंवला का दान
आंवला नवमी पर आंवला दान करना विशेष रूप से फलदायी होता है। आंवला में विटामिन सी और कई औषधीय गुण होते हैं। इसका दान करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पुण्य भी प्राप्त होता है। मंदिर में आंवला दान करने भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहती है।
2. आंवले के पौधे का दान
आंवला नवमी पर आंवले के पौधे का दान करना विशेष पुण्यकारी माना गया है। आंवला का वृक्ष दान करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और यह जीवन में समृद्धि, सौभाग्य, और स्वास्थ्य लेकर आता है। साथ ही, यह दान पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करता है, जिससे हमारे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
3. पीले वस्त्र और हल्दी
आंवला नवमी पर पीले वस्त्र और हल्दी का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। पीला रंग भगवान विष्णु का प्रतीक है और हल्दी का उपयोग भी धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है। इसका दान करने से जीवन में शुभता और समृद्धि आती है।
4. धातु के बर्तन
आंवला नवमी के दिन धातु के बर्तन, विशेषकर तांबे या पीतल के बर्तनों का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि धातु के बर्तन दान करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
5. धन और अन्न का दान
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए यह अत्यंत लाभकारी है। गरीबों को भोजन कराना और उनके लिए अन्न की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य माना गया है।
6 .सात अनाजों का दान
इस दिन सात अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ, तिल, चना, मक्का, और बाजरा का दान भी शुभ माना गया है। इनका दान करने से घर में अन्न की बरकत बनी रहती है और परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

Weekly Horoscope (11 से 17 नवंबर तक): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानें साप्ताहिक राशिफल
3. पीले वस्त्र और हल्दी
आंवला नवमी पर पीले वस्त्र और हल्दी का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। पीला रंग भगवान विष्णु का प्रतीक है और हल्दी का उपयोग भी धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है। इसका दान करने से जीवन में शुभता और समृद्धि आती है।
4. धातु के बर्तन
आंवला नवमी के दिन धातु के बर्तन, विशेषकर तांबे या पीतल के बर्तनों का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि धातु के बर्तन दान करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
5. धन और अन्न का दान
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए यह अत्यंत लाभकारी है। गरीबों को भोजन कराना और उनके लिए अन्न की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य माना गया है।
6 .सात अनाजों का दान
इस दिन सात अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ, तिल, चना, मक्का, और बाजरा का दान भी शुभ माना गया है। इनका दान करने से घर में अन्न की बरकत बनी रहती है और परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
Shani Margi 2024: कुंभ राशि में शनि होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन