{"_id":"5b875c8942c79246300f6b62","slug":"sonakshi-sinha-happy-phirr-bhag-jayegi-film-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बजट निकालना नामुमकिन, नहीं है समय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बजट निकालना नामुमकिन, नहीं है समय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
happy phirr bhag jayegi
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह यह फिल्म बजट निकालने के कोसो दूर है। इस फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन आ गया है जिससे साफ जाहिर होता है कि इस फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि अब इसके पास बिल्कुल भी समय नहीं बचा है जिसकी वजह 31 अगस्त को रिलीज होने वाली दो फिल्में हैं।
Trending Videos
sonakshi sinha
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म ने बुधवार को करीब 1.42 करोड़ का कलेक्शन ही जुटा पाई है जो कि बेहद कम है। इस फिल्म के 6 दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़, सोमवार को 2.05 करोड़, मंगलवार को 1.71 करोड़ और बुधवार को 1.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म अब तक कुल 16.96 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।
#HappyPhirrBhagJayegi witnesses a noticeable drop on Wed... Fri 2.70 cr, Sat 4.03 cr, Sun 5.05 cr, Mon 2.05 cr, Tue 1.71 cr, Wed 1.42 cr. Total: ₹ 16.96 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2018
sonakshi sinha
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के पास और ज्यादा कलेक्शन जुटा पाने का बिल्कुल वक्त नहीं है क्योंकि शुक्रवार को 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने पर सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' पर असर पड़ना तय है। सोनाक्षी की बीते कुछ वक्त से रिलीज फिल्में कोई खास कमान नहीं दिखा पाई हैं ऐसे में इस फिल्म का ऐसा कलेक्शन उनके करियर के लिए भी मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म के बाद सोनाक्षी 'यमला पगला दीवाना फिर से' में कैमियो में नजर आएंगी। इस फिल्म के एक गाने में सोनाक्षी दिखाई देंगी। ज्यादातर फिल्में वीकेंड में कलेक्शन जुटा पाती है लेकिन वीक डेज में उनका कलेक्शन बेहद खराब रहता है सोनाक्षी की इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
Happy Phirr Bhag Jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म साल 2016 में आई 'फिल्म हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वेल है। इस फिल्म का प्रमोशन सोनाक्षी सिन्हा ने जमकर किया था लेकिन कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में नाकामयाब रही। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा डायना पेंटी, जिमी शेरगिल, जस्सी गिल और पियूष मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।