{"_id":"649c36a7089c04bf6f0860c6","slug":"step-mother-strangulated-7-year-old-child-with-towel-in-sidhi-herself-also-died-by-consuming-poison-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते का घोटा गला: सौतेली मां ने नौनिहाल बच्चे की तौलिए से गला घोटकर की हत्या, खुद भी खाया जहर; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते का घोटा गला: सौतेली मां ने नौनिहाल बच्चे की तौलिए से गला घोटकर की हत्या, खुद भी खाया जहर; मौत
Wed, 28 Jun 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:03 PM IST
सार
थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि सरोज रावत की अभी चार महीने पहले शादी हुई थी। सरोज रावत का प्रेम प्रसंग सुनील के साथ पहले से ही था। वहीं, सरोज रावत उस बच्चे से नफरत करती थी। इसलिए उसने ऐसी हरकत की है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेली मां ने अपने बेटे का गला घोट दिया। यह पूरा मामला जिले के बमुरी गांव का है। दरअसल, एक सौतेली मां ने सोमवार की सुबह सात साल के मासूम का गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। मंगलवार दोपहर को इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। वहीं, जमोडी पुलिस ने पंचनामा-पीएम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जमोडी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि बमुरी निवासी सरोज रावत (27) पति सुनील रावत ने सोमवार की सुबह सात साल के मासूम राजीव रावत की गला तौलिए से गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चा अपनी दादी के साथ सोया हुआ था। जैसे ही दादी उठकर बाहर गई तो सौतेली मां सरोज यह खौफनाक कदम उठा लिया। इतना ही नहीं बच्चे की हत्या के बाद सरोज ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन फंदा टूट गया। उसके बाद आरोपी महिला ने घर में रखा जहर खा लिया।
विज्ञापन
जैसे ही इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया। लेकिन दोपहर को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि सरोज रावत की अभी चार महीने पहले शादी हुई थी। जहां शादी के एक महीने के बाद ही बेटी पैदा हुई थी। सरोज रावत का प्रेम प्रसंग सुनील के साथ पहले से ही था। जहां दोनों चार महीने पहले शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं, सरोज रावत उस बच्चे से नफरत करती थी। इसलिए उसने ऐसी हरकत की है। घटना के वक्त पति काम के सिलिसिले में बाहर था।
