फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   sidhi bus accident Truck driver arrested, responsible for the death of 15 people

MP News: 15 व्यक्तियों की मौत का जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया था

Sun, 26 Feb 2023 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 10:05 PM IST
सार

सीधी-रीवा मोहनिया टनल में 24 फरवरी की रात हुए खौफनाक हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक को सीधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे 15 मौतों का जिम्मेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन
sidhi bus accident Truck driver arrested, responsible for the death of 15 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी-रीवा मोहनिया टनल में 24 फरवरी की रात हुए खौफनाक हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक को सीधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे 15 मौतों का जिम्मेदार माना जा रहा है। हादसे के बाद वह ट्रक छोड़कर भाग निकला था। आरोपी चालक का नाम श्यामलाल रावत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 फरवरी की रात को हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा घायल हुए थे। बता दें कि सतना में आयोजित हुई अमित शाह की रैली से वापस लौट रहीं 3 बसें मोहनिया टनल के पास रुकी हुई थीं। बसों में सवार रैली में गए हुए यात्रियों को जलपान कराया जा रहा था। उसी दौरान सीमेंट से लदा ट्रक तेजी से आ रहा था। जिसका टायर बस्ट होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर बस से जा भिड़ा, इस घटना में 2 बसें क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और एक बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए, जिनमें से 15 लोग काल के गाल में समा गए तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हालांकि ट्रक चालक टायर फटने पर ट्रक छोड़कर कूद गया और भाग गया था। जिसे अब सीधी जिले की बहरी पुलिस ने बहरी थाना अंतर्गत ग्राम झोंको से गिरफ्तार कर लिया है। और चुरहट थाना अंतर्गत मोहनिया चौकी पुलिस को सौंप दिया है। जहां पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed