फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Health of many people deteriorated due to bad food in Sidhi

MP News: सीधी में खराब खाने से बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, संक्रांति के मेले में खाई थी चाट

Sat, 14 Jan 2023 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 09:29 PM IST
सार

अस्पताल में पहुंचे लोगों का कहना है कि सभी बीमारों ने मेले में चाट खाई थी। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोग तो बेहोश होकर गिर भी गए।

विज्ञापन
Health of many people deteriorated due to bad food in Sidhi
सीधी में खराब खाने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संक्रांति के मेले में खराब खाने के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए। बीमारों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीमारों में महिला और बच्चे ज्यादा हैं। करीब 20 लोगों को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत खेड़ा में सोन नदी के पास का है। बताया जाता है कि यहां संक्रांति का मेला लगा हुआ है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अस्पताल में पहुंचे लोगों का कहना है कि सभी बीमारों ने मेले में चाट खाई थी। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोग तो बेहोश होकर गिर भी गए। कुछ लोगों को दूसरों ने तो कुछ खुद ही अस्पताल तक पहुंचे। बीमारों में ग्राम पंचायत क्षेत्र कुआं, भीतरी, ममदर व झलवार के लोग ज्यादा है। एक साथ इतने बीमार होने से अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मरीजों को फर्श पर लिटाकर उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed