फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Zainab Chandel said 33 percent reservation for women should be implemented before the elections

Shimla: जैनब चंदेल बोले- चुनाव से पहले लागू हो महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण

Fri, 26 Jul 2024 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर टालमटोल कर रही है। 

विज्ञापन
Zainab Chandel said 33 percent reservation for women should be implemented before the elections
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर टालमटोल कर रही है। महिला आरक्षण कानून जल्द लागू किया जाए। इसमें ओबीसी, पिछड़ा वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए। जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के दबाव में भाजपा ने देश में चुनावों को देखते हुए इसका लाभ लेने के लिए बिल पास तो कर दिया लेकिन अब उसे लागू करने के लिए कोई भी गंभीर प्रयास नही किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे लागू किया जाए। 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महिलाएं दिल्ली के जंतरमंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में महिलाओं की उचित भागीदारी बहुत ही आवश्यक है। केंद्र सरकार से महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख एकमुश्त या हर माह 8,500 रुपये इनके खाते में डालने की मांग की है। भाजपा ने एलपीजी गैस सिलिंडर 500 रुपये में देने का वादा किया था पर आज वह इस पर भी खामोश बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed