फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth practice on Ski Slope in triloknath lahaul spiti himachal pradesh

जज्बा: युवाओं ने हिमस्खलन से गिरी बर्फ को दबाकर बना दी स्की ढलान

Mon, 16 Jan 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

युवाओं ने हिमस्खलन को दबाकर करीब एक किलोमीटर लंबा स्कीइंग ट्रैक बनाया है। इस पर युवा स्कीइंग का अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
youth practice on Ski Slope in triloknath lahaul spiti himachal pradesh
त्रिलोकनाथ की स्की ढलान में अभ्यास करते युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कीइंग खेलने का जोश और जुनून इस कद्र हावी हुआ कि युवाओं ने हिमस्खलन को ही दबाकर स्कीइंग का ट्रैक बना दिया। त्रिलोकनाथ क्षेत्र के युवा करीब एक सप्ताह से गांव के समीप ढलान पर स्कीइंग का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में बर्फबारी 15 से 18 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हुई है, लेकिन पहाड़ में डेढ़ से दो फीट बर्फबारी होने से हिमस्खलन लुढ़ककर काफी नीचे तक आ गया था।

विज्ञापन


ऐसे में युवाओं ने हिमस्खलन को दबाकर करीब एक किलोमीटर लंबा स्कीइंग ट्रैक बनाया है। इस पर त्रिलोकनाथ, हिंसा और शकोली गांव के युवा स्कीइंग का अभ्यास कर रहे हैं। क्षेत्र के युवा दुनी, खुशाल, काकू, रोहित, अभिषेक और भागी ने कहा कि उन्होंने हिमस्खलन को दबाकर स्कीइंग ट्रैक बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे हर साल इस ढलान में स्कीइंग अभ्यास करते हैं, लेकिन उन्हें खेलों में आगे बढ़ने की दिशा में कहीं से कोई सहयोग नहीं मिलता। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को इसके लिए पहल करनी चाहिए, ताकि लाहौल घाटी के युवा शीतकालीन खेलों जैसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed