फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth from Rajasthan arrested with heroin, smack in Gagret

Una News: गगरेट में 83.28 ग्राम हेरोइन, 94.72 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

ऊना जिले में गगरेट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक गाड़ी से 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप बरामद की है।

विज्ञापन
Youth from Rajasthan arrested with heroin, smack in Gagret
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक गाड़ी से 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक की खेप बरामद की है। इस मामले में कार सवार राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सोनू भाटिया (25) निवासी गांव केशवाना राजपूत, डाकघर कोटपुतली, तहसील कोटपुतली, राजस्थान के तौर पर हुई। एएनटीएफ की कांगड़ा यूनिट को सूचना मिली कि राजस्थान से तस्करी कर मादक द्रव्य पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। पता चला कि सोनू भाटिया प्रमुख सप्लायर है।

विज्ञापन


इसके बाद एएनटीएफ ने आरोपी की काबू करने के लिए जाल बिछाया। टीम ने बणे दी हट्टी से गगरेट को जाते मुख्य मार्ग से अंबोटा इंडस्ट्रीयल एरिया को जाने वाले लिंक रोड के पास नाका लगाया। राजस्थान नंबर की एक कार वहीं आकर रुकी। टीम को देखकर युवक गाड़ी भगाने का प्रयास करने लगा। टीम ने उसे वहीं रोक लिया और पहचान पत्र मांगा। इसके बाद पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम सोनू भाटिया है। जब गाड़ी की जांच की गई तो चालक सीट के नीचे एक पॉलीथिन का लिफाफा मिला।
विज्ञापन


जिसे खोलने पर उसमें दो अलग-अलग लिफाफों में पाउडर मिला। एक लिफाफे में 83.28 ग्राम हेरोइन और दूसरे में 94.72 ग्राम स्मैक पाई गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली एएनटीएफ में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल रजनीश शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एएनटीएफ कांगड़ा यूनिट ने राजस्थान तस्कर को पकड़ा है। आरोपी नशा कहां लेकर जा रहा था और अभी तक कितनी बार सप्लाई दे चुका है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed