{"_id":"648333f38ac0a635af0ac007","slug":"youth-festival-booms-in-kukumseri-iti-udaipur-wins-in-cultural-program-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: कुकुमसेरी में युवा उत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईटीआई उदयपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: कुकुमसेरी में युवा उत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईटीआई उदयपुर ने मारी बाजी
Fri, 09 Jun 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:23 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र केलांग की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुकुमसेरी में युवा उत्सव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में शुक्रवार को युवा उत्सव की धूम रही। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र केलांग की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण के मुकाबले हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईटीआई उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने लाहौली संस्कृति की प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। आवासीय एकलव्य स्कूल दूसरे और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर तीसरे तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण में प्रतिक्षा चंद्र ने पहला, जागृति ठाकुर ने दूसरा और डोलमा छेरिंग ने तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन में सविता पहले, तेंजिन योग्जेन दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में नंदिनी ने पहला स्थान पाया। कृतिका शर्मा दूसरे और सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले टीम को पांच हजार, दूसरे को 2500 और तीसरे स्थान पाने वाले को 1250 की राशि के साथ ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। कविता लेखन, चित्रकला और मोबाइल फोटोग्राफी में क्रमश: पहला स्थान पाने वाले को 1,000, द्वितीय को 750 और तृतीय को 500 रुपये, भाषण में प्रथम को 5000, द्वितीय को 2000 और तृतीय स्थान पाने वाले को 1000 रुपये व ट्राफी दी गई।
कार्यक्रम में एसडीएम उदयपुर केशव राम बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कहा कि लाहौल की संस्कृति बेहद समृद्ध है, जिसे आज के युवा पीढ़ी को इसे संजोए रखना होगा। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक राम सिंह थामस, कुकुमसेरी काॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ अनीता, एकलव्य स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव गर्ग, आईटीआई उदयपुर के सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे।