फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress launches 'Jawab Do Modi Ji' postcard campaign

Shimla News: युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘जवाब दो मोदी जी’ पोस्टकार्ड अभियान

Mon, 03 Apr 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजेगी। पोस्टकार्ड में पूंजीपति अदाणी और पीएम मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे गए हैं।

विज्ञापन
Youth Congress launches 'Jawab Do Modi Ji' postcard campaign
युवा कांग्रेस ने शुरू किया‘जवाब दो मोदी जी’ पोस्टकार्ड अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान ‘जवाब दो मोदी जी’ का सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में विमोचन किया गया। युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजेगी। पोस्टकार्ड में पूंजीपति अदाणी और पीएम मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे गए हैं। हिमाचल युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. चंदन राणा ने कहा कि मित्र अदाणी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री ने सबसे मजबूत लोकतंत्र को आज मजाक तंत्र बना कर रख दिया है। लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस कड़ी में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस पदाधिकारी शुभ्रा जिंटा, शिवम राणा, तरुण ठाकुर और अंकित ठाकुर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मंगलवार से मंडी दौरे पर रवाना होंगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 4 से 7 अप्रैल तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे शिमला से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दिन जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह में रहेगा। पांच अप्रैल को प्रतिभा सिंह मंडी से सुबह 11:00 बजे जोगिंद्रनगर को प्रस्थान करेंगी। यहां वह लघु शिवरात्रि देवता मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के बाद मंडी लौट आएंगी। छह अप्रैल को मंडी में संसदीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे शिमला को रवाना होंगी। सात अप्रैल को प्रतिभा सिंह शिमला से करसोग जाएंगी, यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ जिला स्तरीय नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed