फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth assaulted in Beenwal, one accused opened fire in the air

Una News: बीनेवाल में युवक के साथ मारपीट, एक आरोपी ने किया हवाई फायर

Tue, 20 Feb 2024 04:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी , ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 04:23 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले में थाना सदर के तहत सनोली क्षेत्र के गांव बीनेवाल में एक युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और उसके बाद एक आरोपी से हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन
Youth assaulted in Beenwal, one accused opened fire in the air
युवक से मारपीट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना सदर के तहत सनोली क्षेत्र के गांव बीनेवाल में एक युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और उसके बाद एक आरोपी से हवाई फायर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  जानकारी के अनुसार जसनीत सिंह (19) निवासी वार्ड-03 गांव बीनेवाल डाकघर सनोली तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रविवार शाम के समय करीब 6:25 बजे एक अज्ञान नंबर से फोन आया। दूसरी ओर से बात करने वाली व्यक्ति ने उससे कहा कि कोई जरूरी बात करनी है। साथ ही सेंट सोल्जर स्कूल के पास आने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पैदल ही अकेला बताए गए स्थान के लिए चला गया।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पंहुचा तो उसने देखा कि वहां कुछ लोग खडे थे। वह घबरा गया और वहां से पूना रोड की तरफ भागा। लेकिन आगे से दो व्यक्ति बाइक पर आए। दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथचैन सेट रबड़ व डंडे से मारपीट की। मारपीट करने वाले दोनो अमनिंद्र सिंह उर्फ पाठी, सुदनी थे। इसके बाद आरोपी जश्न, लविश, घग्गी भी आए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट करने के आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उसे मारने के लिए फायर करने की बात भी की और देखते ही देखते हवाई फायर कर दिया। जसनीत ने कहा कि उसे आरोपियों के चंगुल से उसके चाचा परमिंद्र सिंह से छुड़ाया।  पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमनिंद्र सिंह, सुदनी, जश्न, लविश, घग्गी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कहा कि आरोपियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed