{"_id":"67b32fadd151df15bd058c0a","slug":"young-woman-who-came-to-solan-from-dubai-died-under-suspicious-circumstances-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: दुबई से सोलन आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बेसुध हालत में क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: दुबई से सोलन आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बेसुध हालत में क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे भाई-बहन
Mon, 17 Feb 2025 06:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:17 PM IST
सार
रीमा देवी(23) निवासी गांव पांगी, किन्नौर को बेसुध हालत में परिजन क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे। जहां पर चिकित्सक ने जांच की और युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवती की संदिग्ध हालात में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से सोलन आई युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, विसरा रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता लगेगा। जानकारी के अनुसार रीमा देवी(23) निवासी गांव पांगी, किन्नौर को बेसुध हालत में परिजन क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे। जहां पर चिकित्सक ने जांच की और युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवती करीब चार महीने से दुबई में रह रही थी। वे 12/13 फरवरी को सोलन में अपने भाई-बहन के पास रुकी थी। 15 फरवरी को वे कमरे में सोई लेकिन अगले दिन सुबह 8:30 बजे तक नहीं उठी तो उसे हिलाया। लेकिन जब कोई रिस्पांस नहीं आया तो भाई-बहन उसे तुरंत अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। मृत घोषित होने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन