फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man who went into the Beas river got stuck due to rising water level, spent the night sitting on a stone

Mandi: ब्यास नदी में गया युवक जलस्तर बढ़ने से फंसा, पत्थर पर बैठकर गुजारी रात

Tue, 30 Jul 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदी के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी चट्टान पर सोमवार रात एक युवक फंसा रहा। 

विज्ञापन
young man who went into the Beas river got stuck due to rising water level, spent the night sitting on a stone
ब्यास नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बचाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदी के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी चट्टान पर सोमवार रात एक युवक फंसा रहा। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार युवक सोमवार रात को संगम स्थल पर चट्टान पर बैठ गया। इसी बीच यहां जलस्तर बढ़ गया और युवक फंस गया। युवक रातभर इसी चट्टान पर बैठा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस युवक को चट्टान पर देखा तो इसकी जानकारी शहरी पुलिस चौकी मंडी को दी।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान अमन पुत्र परमजीत निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के पास यहां पर कामकाज के सिलसिले में पिछले कुछ समय से रह रहा है। शहरी पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक से सही पता लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। पता चला है कि युवक ऐसे ही रातभर शहर में घूमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रुक जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed