{"_id":"64e398167091d88da702d028","slug":"young-man-health-deteriorated-during-police-search-in-sundernagar-died-in-hospital-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में पुलिस तलाशी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में पुलिस तलाशी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
Mon, 21 Aug 2023 10:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:30 PM IST
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
पुलिस तलाशी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बल्ह क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत का रहने वाला यह युवक नशे के कारोबार में संलिप्त रहा था। उस पर पुलिस में कुछ मामले भी चले। यह युवक ड्रग पेडलर भी रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं नशे की ओवरडोज ने युवक की जान ले ली। हालांकि, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। बताया जा रहा है कि सुंदरनगर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर सोमवार शाम पुंघ से लेकर जड़ोल तक नाका लगा रखा। इसी दौरान एक गाड़ी इस तरफ से गुजरी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जबकि तीसरे सवार की पुलिस ने तलाशी ली तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे तत्काल सुंदरनगर के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने नाकाबंदी के दौरान रोके जाने पर युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने और बाद में अस्पताल ले जाने पर मृत्यु हो जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन