{"_id":"600abf1d8ebc3e31f35a78db","slug":"young-man-fell-into-trench-returning-home-after-celebrating-his-candidate-s-victory-in-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी की जीत के जश्न के बाद घर लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी की जीत के जश्न के बाद घर लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत
Fri, 22 Jan 2021 05:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुवाड़ी की तुरकड़ा पंचायत में एक प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाकर बहन के साथ घर लौट रहे युवक की ढांक से नीचे गिरकर मौत हो गई। गुरुवार देर रात हुई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। राजस्व विभाग ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा के मुताबिक पंचायत चुनाव में जीते एक प्रत्याशी के घर समारोह में भाग लेकर अशोक कुमार (26) अपनी बहन के साथ देर रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह ढांक से नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना चुवाड़ी में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन