{"_id":"60cf67abf91d5d136003edc5","slug":"wwe-wrestler-dalip-singh-rana-the-great-khali-mother-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: 'द ग्रेट खली' की मां का निधन, लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: 'द ग्रेट खली' की मां का निधन, लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Sun, 20 Jun 2021 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:39 PM IST
सार
खली की मां टंडी देवी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था ।
विज्ञापन
खली की मां टंडी देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है। रविवार देर रात तक उनका शव गांव नैनीधार पहुंच जाएगा। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि द ग्रेट खली की मां टंडी देवी की तबीयत नासाज थी। जिसके बाद उनको लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय टंडी देवी की हालत बिगड़ने पर खली खुद उन्हें लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे। खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन