फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Written examination for the recruitment of drivers in Electricity Board on September 4,

Himachal: हिमाचल बिजली बोर्ड में चालकों की भर्ती के लिए चार सितंबर को लिखित परीक्षा

Fri, 19 Aug 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में 100 चालकों की भर्ती के लिए चार सितंबर को लिखित परीक्षा होगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को जारी सूचना में चार नवंबर की तारीख प्रकाशित हो गई थी।

विज्ञापन
Written examination for the recruitment of drivers in Electricity Board on September 4,
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 100 चालकों की भर्ती के लिए चार सितंबर को लिखित परीक्षा होगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को जारी सूचना में चार नवंबर की तारीख प्रकाशित हो गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रदेश में लिखित परीक्षा चार सितंबर को होगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 26 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.in से डाउनलोड कर सकते हैं।  बिजली बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि चालकों की भर्ती के लिए पहला विज्ञापन सात अप्रैल 2021 और इसी के संबंध में दूसरा विज्ञापन आठ नवंबर 2021 को जारी किया गया। इन विज्ञापनों के आधार पर आवेदन प्रपत्रों की जांच करते समय पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने दोनों विज्ञापनों के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ उम्मीदवारों ने सात अप्रैल 2021 के विज्ञापन के अनुसार एक विशेष श्रेणी के लिए आरक्षित पद के लिए आवेदन किया है, जबकि उन्हीं उम्मीदवारों ने आठ नवंबर 2021 के विज्ञापन अनुसार अन्य श्रेणी के लिए आरक्षित पद के लिए फिर से आवेदन किया है। बोर्ड प्रबंधन ने ऐसे अभ्यर्थियों को दैनिक भोगी आधार पर चालकों के पदों के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन करने के लिए 25 अगस्त 2022 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, उप श्रेणी और अभ्यर्थी के आवास पत्ते की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट driverexamination@hpseb.in पर अपडेट करने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी या उप श्रेणी में बदलाव किया है, उनका विवरण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.hpseb.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed