{"_id":"6228430d00557f7097450fe7","slug":"wrestler-jagdish-won-gold-bronze-to-chandraveer-in-wrestling-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवान जगदीश ने जीता स्वर्ण, चंद्रवीर को कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवान जगदीश ने जीता स्वर्ण, चंद्रवीर को कांस्य
Wed, 09 Mar 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:34 AM IST
सार
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे परशुराम अवार्डी जगदीश ने 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 67 किलो भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रवीर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
पहलवान जगदीश व चंद्रवीर ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परशुराम अवार्ड से सम्मानित जगदीश पहलवान ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रवीर ने कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा बोर्ड की ओर से चंडीगढ़ में 5 से 8 मार्च तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे परशुराम अवार्डी जगदीश ने 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 67 किलो भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रवीर ने कांस्य पदक जीता। जगदीश ने दिल्ली के पहलवान अशोक को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष की 20 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन