फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World Tourism Day 2020: 55 thousand crore loss to himachal tourism in corona crisis

World Tourism Day: कोरोना से हिमाचल के पर्यटन को 55 हजार करोड़ की चपत

Sun, 27 Sep 2020 02:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Sep 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
World Tourism Day 2020: 55 thousand crore loss to himachal tourism in corona crisis
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के इतिहास में इस साल कोरोना के चलते पहली बार समर सीजन पूरी तरह सुनसान रहा है। छह महीने तक प्रदेश में होटल, होम स्टे सहित अन्य पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अनलॉक फोर में मिली छूट से सैलानियों के आने की उम्मीद बंधी है। पर्यटन कारोबारियों की नजरें विंटर सीजन पर टिकी हैं। प्रदेश में करीब छह हजार होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट करीब पांच माह तक बंद रहे।

विज्ञापन


साल 2019 में मार्च से मई तक करीब 50 लाख देसी-विदेशी सैलानी हिमाचल आए। 2019 में सैलानियों की संख्या 1.72 करोड़ रही। यह संख्या 2018 के मुकाबले 4.63 फीसदी अधिक रही। बीते साल सरकार ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को कई योजनाएं शुरू कीं। पर्यटन नीति भी नई बनाई है। इनका असर इस साल दिखना था, लेकिन कोरोना के चलते सभी योजनाएं धरी रह गई हैं। हिमाचल में अधिकारिक तौर पर 15 अप्रैल से समर सीजन शुरू होता है।
विज्ञापन


बीस मार्च के बाद सैलानियों की आमद शुरू हो जाती है। अप्रैल और मई में समर सीजन चरम पर रहता है। शिमला, मनाली, डलहौजी, खज्जियार, धर्मशाला, कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थल मार्च से मई तक सैलानियों से गुलजार रहते हैं। बीते दिनों कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या कम रही। अब प्रदेश के बॉर्डर पूरी तरह खुलने से सैलानियों की आमद बढ़ी है। कोरोना से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को 4000 करोड़, कांगड़ा जिले के होटलों को 5 हजार करोड़ और शिमला-चंबा के होटलों को भी तीन से पांच हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Tourism Day 2020: 55 thousand crore loss to himachal tourism in corona crisis
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजीकृत निजी होटल : 3679
पंजीकृत होम स्टे : 2189
पंजीकृत ट्रैवल एजेंसी : 2912
एडवेंचर से जुड़ी कंपनियां : 222
फोटोग्राफर : 899

कब कितने सैलानी आए
माह                     भारतीय सैलानी                विदेशी सैलानी
मार्च 2019            14,01458                    33155
अप्रैल 2019           17,81885                    43628
मई 2019              17,27329                     41276

पर्यटन निगम को हुआ 39.97 करोड़ का नुकसान
कोविड-19 के कारण पर्यटन विकास निगम को बीते पांच महीने में 39.97 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी कमी आई है। सरकार पर्यटन कारोबार को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।

स्टेट टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कहा कि छह माह बाद हिमाचल में होटल कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है। दुर्गा पूजा के दौरान सैलानियों के आने की संभावना है। सभी होटल कारोबारी सरकार की ओर से तय एसओपी के तहत कारोबार करेंगे। उन्होंने सरकार से बंद रहे होटलों का टैक्स और अन्य शुल्क में राहत देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed