फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World's hopes rests on America: Dalai Lama

अमेरिका पर टिकीं दुनिया की उम्मीदें: दलाईलामा

Thu, 21 Jan 2021 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
World's hopes rests on America: Dalai Lama
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने पर जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा ‘पृथ्वी के पारीस्थितिकीय तंत्र को लेकर उपजे संकट के प्रति आप बेहद चिंतित हैं। मुझे खुशी है कि जलवायु परिवर्तन के मामले को आपने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्थान दिया है। अब संयुक्त राज्य अमेरिका पैरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के सामने एक बड़ा खतरा बन चुका है। इसके कारण पृथ्वी पर रहने वाली हर प्रजाति के समक्ष अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की बेहतरी के लिए आपके दूसरे प्रयासों की भी मैं सराहना करता हूं। स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे मूल्यों को पोषित करने वाले आपके महान राष्ट्र का मैं लंबे समय से प्रशंसक रहा हूं। लोकतांत्रिक दृष्टिकोण और नेतृत्व के कारण पूरी आज दुनिया की उम्मीदें संयुक्त राज्य अमेरिका पर टिकी हैं। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में आप अहम योगदान देंगे, जिसमें भूख, रोग और हिंसा के सताए लोग अपने लिए सहारा ढूंढ सकेंगे।
विज्ञापन


इन सभी मसलों पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लिखा कि तिब्बतियों का लंबे समय से सहयोग करने के लिए मैं एक बार फिर से आपका आभार व्यक्त करना चाहूंगा। अमेरिका वासी और उनके नेताओं की शांति, अहिंसा और दया की प्रतिनिधि रही प्राचीन बौद्ध संस्कृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए मित्रता और प्रेरणा पाकर हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। अपने बधाई संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि अमेरिका की जनता की आशाओं-उम्मीदों को पूरा करने के मार्ग में जो चुनौतियां आएंगी, उन पर विजय पाते हुए और ज्यादा शांतिपूर्ण एवं समरसतापूर्ण विश्व के निर्माण में आप सहयोग करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed